फेस ग्रुप के मंच पर कानून मंत्री ने मशहूर शायर पॉपुलर मेरठी का किया विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली 31 मार्च। पिछले 22 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय फेस ग्रुप द्वारा कांस्टीटियूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में फेस राजधानी रत्न अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया। फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य कानून व न्याय मंत्री भारत सरकार एस० पी० सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, नई दिल्ली नगर पालिका के वाईस चेयरमैन व दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, मंडोली जेल के डिप्टी सुपरीटेंडेंट धर्मेन्द्र सिंह मौर्या, सहायक आयुक्त जी० एस० टी० उत्तर प्रदेश श्याम सुंदर पाठक, विवेकानंद योगाश्रम के प्रमुख आचार्य डॉ० विक्रमादित्य सहित और भी बहुत से प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिज्ञों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात मज़ाहिया शायर डॉ० पॉपुलकर मेरठी ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की और अपनी शायरी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों ने ठहाकों के साथ पापुलर मेरठी की शायरी को इंज्वाय किया। इस मौके पर डॉ० पापुलर मेरठी की नई पुस्तक ‘‘गालिब और मैं’’ को केंद्रीय राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल व पूर्व कांग्रेस सांसद जय प्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रचारित किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन