केंद्रीय राज्य कानून एवं न्याय मंत्री एस-पी- सिंह बघेल ने शहजादे कलीम को किया फे़स राजधानी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली। फे़स ग्रुप द्वारा फेस राजधानी रत्न अवार्ड 2022 का आयोजन रफी मार्ग स्थित कांस्टीटियूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में किया गया। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में 6 राज्यों के चुनिंदा 21 लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें एक नाम टीम केयर इंडिया एण्ड रिसर्च फाउंडेशन लखनऊ के अध्यक्ष शहजादे कलीम का भी शामिल रहा। इस सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य कानून एवं न्याय मंत्री एस० पी० सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इसके अलावा राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, नई दिल्ली नगर निगम के वाईस चेयरमैन व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, मंडोली जेल के डिप्टी सुपरीटेंडेट धर्मेंद्र सिंह मौर्या, सहायक आयुक्त जी० एस० टी० उत्तर प्रदेश श्याम सुंदर पाठक, आचार्य विक्रमादित्य सहित और भी बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 
इस मौके पर शहजादे कलीम खान को कानून मंत्री एस० पी० सिंह बघेल एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा फेस राजधानी रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य धर्मनिरपेक्षता और हमारा समाज विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्रता के साथ जीवन यापन का अधिकार देता है तथा साथ ही अपने धर्मानुसार पूजा अर्चना का अधिकार भी प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है।उन्होंने कहा धर्म मानव की आस्था से जुड़ा है, उसका निजी मामला है समाज को इसमें दखल नही देना चाहिए बल्कि एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर शहजादे कलीम ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी संस्था टीम केयर इंडिया के सदस्यों ने कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं जारी रखीं, इसी बीच मैं खुद बीमार भी रहा लेकिन हमने समाज की खिदमत के सिलसिले को रूकने नही दिया। इस बीच हमने जिंदगी और मौत की जंग को बड़े नजदीक से देखा जिससे खिदमत के जज़्बे में और बढ़ोत्तरी हुई है। श्री कलीम ने समाज के उन सक्षम लोगों से भी आग्रह किया जो अभी तक समाज सेवा के क्षेत्र से दूर है कि वह भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया करें।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन