पुलिसकर्मियों ने सजाया माता का दरबार



नई दिल्ली। आर-डब्लू-ए- मॉडल टाउन -2 पुलिस कालोनी के अध्यक्ष अरविंद वत्स की देखरेख में माता की चौकी का आयोजन पुलिस कालोनी में किया गया। इस मौके पर आदर्श नगर क्षेत्र की पूर्व निगम पार्षदा एवं सिविल लाईन जोन दिल्ली नगर निगम की पूर्व चेयरपर्सन नीलम बुद्धिराजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा न्यू पुलिस कालोनी के प्रधान जगत प्रकाश, रोटी बैंक संस्था के संस्थापक राजकुमार भाटिया, समाज सेवी ललित गर्ग एवं सुरेंद्र बाबू ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
इस अवसर पर गायक हरीश कश्यप व रितिका कश्यप ने बहुत ही मनमोहक अंदाज में मां का ऐसा गुणगान किया कि दरबार में उपस्थित भक्तगन झूम उठे। भगवान राधा-कृष्णन, शिव पार्वती व हनुमान जी की मनमोहक झाकियों का आनंद भी भक्तजनों ने लिया और अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर नीलम बुद्धिराजा ने अपने वक्तव्य में कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मानव इतना व्यस्त हो गया है कि उसे पूजा अर्चना की भी फुरसत नही है। लेकिन मानव को अपनी दिनचर्या में ईश्वर की अराधना को भी अवश्य शामिल रखना चाहिए। उन्होंने कहा निःसंदेह मानव को कर्म करना चाहिए लेकिन यह भी नही भूलना चाहिए कि ईश्वर रूपी मुख्य पावर भी मौजूद है जो पूरे विश्व को चला रही है। नीलम बुद्धिराजा ने यह भी कहा कि आप जिस भी भगवान में आस्था रखते हैं उसकी पूजा अर्चना के लिए समय भी जरूर निकालें।
अरविंन्द वत्स ने कहा कि धर्म हमें इंसानियत का संदेश देता है तो हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अगर वह किसी का हित ना कर सकें तो अहित भी न करें। उन्होंने कहा सभी धर्म प्रेम प्यार के साथ जीवन यापन का संदेश देते हैं इसलिए हमें आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हुए एक दूसरे के दुःख सुख में शामिल होना चाहिए।




Reported by : Neha Sharma 



Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन