Posts

दिल्ली के मोहन गार्डन क़ब्रिस्तान में एक बार फिर क़ब्रों की तोड़ फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की साजिश

Image
   पुलिस को शिकायत देकर मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया: एडवोकेट रईस अहमद  दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन (विपिन गार्डन) क़ब्रिस्तान में आज एक बार फिर शरारती तत्वों ने क़ब्रों को नुकसान पहुचाकर साम्प्रदायिक सद्भाव के माहौल को ख़राब करने की कोशिश की।  गौरतलब है कि मोहन गार्डन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विपिन गार्डन कब्रिस्तान ख़सरा न. 112,113, 125 व 136 पर स्थित है जहां सन 2002 से मुस्लिम समुदाय द्वारा तत्कालीन दिल्ली सरकार द्वारा अलाटमेंट की कार्यवाही प्रारभ किये जाने के पश्चात अपने मुर्दो को दफ़न करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी। जोकि वर्ष 2017 तक बिना किसी रोकटोक जारी रही और इस क़ब्रिस्तान में हज़ारों की संख्या में विपन गार्डन, मोहन गार्डन, ककरौला, नवादा, उत्तम नगर व आसपास के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के निवासियों की क़ब्रे मौजूद हैं। जिन्हें समय-समय पर कुछ शरारती तत्व भूमाफियाओं की मिली भगत से नुकसान पहुचाने की कोशिश करते रहते हैं। इस क़ब्रिस्तान की देखभाल और रखरखाव करने वाली मुस्लिम कल्चरल सोसाइटी उत्तम नगर ने इन हरकतों की शिकायत पहले भी क...

अहिंसा के बल पर गांधी जी ने देश को एक सूत्र में बांधा : ताहिर सिद्दीकी

Image
घर के नज़दीक काबिल डाक्टर्स द्वारा रोगियों का फ्री ईलाज काबिले तारीफ़ : विधायक एस० के० बग्गा एडवोकेट फ़ेस ग्रुप ने किया महात्मा गांधी पीस एंड यूनिटी अवॉर्ड का ऑयोजन     नई दिल्ली । फेस ग्रुप द्वारा गांधी जी के शहीदी दिवस के मौके पर एक मेंगा हैल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन आराम पार्क इलाके में किया गया। सर्व समाज राष्ट्रीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी को अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े कुछ चुनिंदा लोगों को महात्मा गांधी पीस एण्ड यूनिटी अवॉर्ड 2024 से भी सम्मानित किया गया तथा सिंगर साक्षी कुमारी व रश्मि रावल की देश भक्ति से लबरेज़ गीतों की परफ़ॉर्मेंस को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश कुमार बग्गा एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा दरगाह औलिया के चीफ इंचार्ज सैय्यद काशिफ़ अली निजामी, भाजपा सिख सेल के अध्यक्ष  गुरमीत सिंह सूरा, दैनिक सियासी तक़दीर ग्रुप के एडिटर मुस्तकीम खान, दैनिक जर्नलिज़्म टूडे ग्रुप के एडिटर जावेद रहमानी, फिक्की के संरक्षक हाफिज सलीम अहमद, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के...

देश नफ़रत से नहीं संविधान से चलेगा : भाई मेहरबान क़ुरैशी

Image
आपसी सौहार्द से ही देश, समुदाय व समाज की तरक़्क़ी संभव है : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी  धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाले देश भक्त नहीं हो सकते : अमनजीत सिंह नई दिल्ली। हुमा ख़ान म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के मौक़े पर ‘गणतंत्र की उमंग गीतों के संग’ शीर्षक के तहत एक देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन शकर पुर स्थित ट्रिपल एस स्टूडियो में किया गया। फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर मुर्ग़ा मछली मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमेन भाई मेहरबान कुरेशी ने मुख्य अतिथि की हैसियत से शिरकत की। इसके अलावा शिरोमणी अकाली दल दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष अमनजीत सिंह, जर्नलिज्म टूडे ग्रुप के एडिटर जावेद रहमानी, कांग्रेस नेता जुगल किशोर, साईं सहारा समिति के अध्यक्ष अशोक निठारी, फ़िल्म डायरेक्टर डॉ० बिलाल अंसारी, दिल्ली पुलिस से अरविंद वत्स, डॉ० खालदा हनीफ़, डॉ० एस० ए० ख़ान, डॉ० अंज़ारूल हक़, डॉ० कमरूल हक़, डॉ० अफशां तबस्सुम, वेस्ट लक्ष्मी मार्केट आराम पार्क मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू जैन, फ़िल्म डायरेक्टर सीमा डोगरा, अंजुम ख़ान, अनिल अरोड़ा, राजा...
Image
    नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर में को भगवान् श्री राम  की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित हुई, इस शुभ अवसर पर दिल्ली की सबसे पुरानी श्री रामलीला कमेटी ( पंजी०) रामलीला मैदान, नई दिल्ली द्वारा भी श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली गई।      कमेटी के महासचिव राजेश खन्ना और ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रवीन खनगवाल के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा साईकिल मार्किट से आरंभ होकर दरीबा कला, चांदनी चौक, नई सड़क, चावडी बाजार, होजकाजी, आसफ अली रोड़ से होते हुए रामलीला मैदान में शाम 6 बजे दीप प्रज्ज्वलित और आरती के साथ सम्पन्न हुई।       इस अवसर पर विशेष राम जी का 200 वर्ष पुराना घोड़े के रथ पर राम जी के अवतार ने पुरानी दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों का भ्रमण किया और इसके साथ आकर्षक झांकीयां भी निकाली गई।

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी चेतना पांडे और निशंक स्वामी ने "सिचुएशन-शिप" के युग में सच्चे प्यार का प्रतीक दर्शाया है

Image
     ऐसे युग में जहां रिश्ते अक्सर अपरिभाषित सीमाओं और अनिश्चित प्रतिबद्धताओं की जटिलताओं से गुजरते हैं, लोकप्रिय बॉलीवुड जोड़ी चेतना पांडे और निशंक स्वामी सच्चे प्यार के प्रतीक के रूप में उभरे हैं, जो साहसपूर्वक एक अद्वितीय और कालातीत तरीके से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं - एक-दूसरे के टैटू बनवाकर। .      "टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया" के बाद यह जोड़ा एम्स्टर्डम में अपनी छुट्टियाँ बिता रहा था और उस अस्पष्टता के बीच जो अक्सर आधुनिक रोमांटिक संबंधों की विशेषता होती है, चेतना और निशंक ने स्थायी स्याही की कला के माध्यम से अपने अटूट प्यार को दर्शाने का विकल्प चुना है।      मनोरंजन उद्योग में अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली चेतना पांडे और रचनात्मक अभिव्यक्ति की प्रवृत्ति वाले निर्देशक निशंक स्वामी ने प्रतिबद्धता की अपनी साहसिक घोषणा के साथ प्रशंसकों और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।      ऐसी दुनिया में जहां रिश्ते अक्सर लोगों की नजरों में बने रहते हैं, टैटू न केवल प्यार की घोषणा बन जाते हैं, बल्कि आधुनिक रोमांस की ...

‘इंडियन पुलिस को सलाम’: भारतीय पुलिस फोर्स के प्रीमियर से पहले प्रतिष्ठित नेशनल पुलिस मेमोरियल में प्राइम वीडियो ने रियल लाइफ हीरोज़ को सम्मानित किया

Image
    बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, इंडियन पुलिस फ़ोर्स के वैश्विक प्रीमियर से पहले, प्राइम वीडियो और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ ने भारतीय पुलिस सेवा के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए राजधानी में एक विशेष शाम, 'इंडियन पुलिस को सलाम' में दिल्ली पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ऐतिहासिक राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में मुख्य अतिथि दिल्ली के पुलिस आयुक्त, श्री संजय अरोड़ा और पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी (पीएफडब्ल्यूएस), दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती रितु अरोड़ा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, निर्माता रोहित शेट्टी, अमेज़ॅन टीम- सुशांत श्रीराम, कंट्री डायरेक्टर प्राइम वीडियो, भारत, अपर्णा पुरोहित, प्राइम वीडियो ओरिजिनल्स, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुख ने पुलिस अधिकारियों के साहस, निस्वार्थ सेवा, अटूट प्रतिबद्धता और प्रखर देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की।       विशेष कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो की मनमोहक संगीतमय प्रस्तु...

लोनी क्षेत्र के विकास व नागरिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ : रंजीता धामा

Image
हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी के संयुक्त प्रयास से  प्रेम नगर लोनी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए        उ० प्र०लोनी। राष्ट्रीय स्तर की संस्था शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी ने हमदर्द नेशनल फाउंडेशन एम आर ई सी के संयुक्त प्रयास से हाजी सैय्यद कासिम के कार्यालय प्रेम नगर लोनी गाज़ियाबाद पर गरीबों को कंबल वितरित किए गए, कार्यक्रम में शिरकत करते हुए लोनी गाज़ियाबाद नगर पालिका की चेयरपर्सन रंजीता धामा ने हमदर्द नेशनल फाऊंडेशन और शमां एनजीओ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शमां एनजीओ पूर्व में भी हमारे क्षेत्र में गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा करती रही है और आज पुनः हमारे क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरित करने का नेक काम कर रही है, चूंकि हम भी लोनी क्षेत्र को विकसित करने और हर नागरिक की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं इसलिये हम शमां एनजीओ के साथ मिलकर आम जनता की सेवा और मज़बूती के साथ करेंगे।      लोनी तिराहा पुलिस चौंकी के प्रभारी उमेश यादव ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम लेनी क...