' राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव में बूथ न.16 के संयुक्त इंचार्ज एडवोकेट हरीश गोला व प्रियंका अग्रवाल ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता को वोट देने की अपील की

                                                    








 नई दिल्ली । राजेंद्र नगर विधानसभा उप- चुनाव में वार्ड राजेंद्र नगर के बूथ न.16 के एडवोकेट हरीश गोला और प्रियंका अग्रवाल  दोनो संयुक्त इचार्ज  है। इस बूथ के अंतर्गत ब्लॉक 14A में हमारी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती प्रेमलता जी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।    एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  एडवोकेट गोला एवं श्रीमती प्रियंका नेअपील करी कि मतदाता कांग्रेस के लिए वोट करे।  श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता पहले निगम पार्षद भी रही है, और क्षेत्र की समस्याओं से परिपूर्ण वाकिफ है। उन्होंने विकास और कल्याण कार्य करके दिखाएं हैं क्षेत्र के चौमुखी और कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी को ही अपना कीमती वोट दें। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एडवोकेट हरीश गोला ने यह याद दिलाया गया कि 15 साल दिल्ली में लगातार कांग्रेस की सरकार रही तत्कालीन मुख्यमंत्री  श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में जितना विकास हुआ वह किसी से छुपा नहीं है दिल्ली में पुलों का निर्माण हो,  स्कूलों का निर्माण हो, डिस्पेंसरी का निर्माण हो, अस्पतालों का निर्माण हो, सड़कों का सौंदर्यकरण की बात हो, वृद्धावस्था पेंशन की बात हो, विकलांगों की पेंशन की बात हो, आरडब्लूए की भागीदारी सुनिश्चित करना हो, दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो का जाल बिछाने की बात हो, प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए सीएनजी बसों को चलाना इत्यादि अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस की देन है। कांग्रेसी नारा दिया ' मेरी दिल्ली मै ही सवारू ' यह पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी का मूल मंत्र था । यह सारा कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ इसलिए स्थिरता और विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें यही समय की मांग है देश को जाति धर्म क्षेत्रवाद के नाम पर तोड़ने वाली भाजपा और दिल्ली में प्रलोभन देने वाली आप पार्टी की सरकारों को हटाना है और कांग्रेस को लाना है जिससे अविलम्ब दिल्ली का विकास हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन