"राजेंद्र नगर विस उपचुनाव में दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्रनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता के लिए मांगा समर्थन"

 


नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा उप- चुनाव में वार्ड राजेंद्र नगर के बूथ न.16 के एडवोकेट हरीश गोला और मैडम प्रियंका अग्रवाल संयुक्त इंचार्ज  है। इस बूथ के अंतर्गत ब्लॉक 14A में हमारी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार प्रेमलता के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार  हमारे साथ के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय निवासियों ने अपने विचार साझा करे। प्रचार के दौरान हमारी भेंट बहुत ही वरिष्ठ प्रदेश कांग्रेस नेता सरदार नरेंद्र सिंह होरा हुई। उनके निवास पर राजेंद्र नगर वार्ड के इंचार्ज सदस्य, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार, डॉ० नरेंद्र नाथ ने भेट की और चुनावी चर्चा करी। इस अवसर पर डॉक्टर नरेंद्र नाथ ने अपील करी कि कांग्रेस प्रत्याशी को मदद करें और क्षेत्रीय मतदाताओं से कांग्रेस के लिए वोट करने के लिए कहें। क्षेत्रीय नेता सरदार नरेंद्र सिंह होरा ने इस पर  आश्वासन देकर अपनी सहमति प्रकट की । इस मौके पर AIPC से वरिष्ठ कांग्रेसी इवेंट कोऑर्डिनेटर मानिक महाना, AIPC से करन मल्होत्रा, DPCC के डेलीगेट और विधिक व मानव अधिकार विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव मैडम प्रियंका अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती अनु मनोलिया,  DPCC आब्जर्वर मनोज गुप्ता, DPCC मानवाधिकार विभाग के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा, कृष्णा नगर जिला महिला कांग्रेस की महासचिव प्रेम मिश्रा, शकरपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता तिवारी, राजेंद्र नगर विधानसभा से कांग्रेसी नेता भाई बंटी मनोलिया सहित कई अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन