आदर्श विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

                                    आदर्श विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बंधे विवाह बंधन में


जयपुर। हिंदू सर्व समाज सांवलिया सेठ विकास सेवा समिति की ओर से जयसिंह पुरा खोर में 22 जोड़ों का आदर्श विवाह सम्मेलन निशुल्क किया गया। संस्था के अध्यक्ष बंटी शर्मा निक्की एवं महामंत्री गोपाल लाल शर्मा एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों  का एक ही उद्देश्य है कि समाज में जरूरतमंद के लिए कार्य किए जाएं, जिन माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह अपने लड़के और लड़की का विवाह नहीं कर पा रहे हैं उनकी मदद की जाए क्योंकि कोरोना के बाद लोगों के हालात आर्थिक रूप से काफ़ी कमजोर हो गए हैं लोगों को अपने बच्चे बच्चों का विवाह करने में भी दिक़्क़त आ रही है। यही सब देखते हुए संस्था के पदाधिकारी द्वारा समाज में एक संदेश के साथ यह प्रोग्राम किया गया ताकि सभी लोग इसको देख कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का साथ देने के लिए प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम की सफलता में स्नेह  फाउंडेशन  व अनेक संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया तथा अनेक समाजसेवी व भामाशाह लोगों ने अपना सहयोग दिया एवं कार्यक्रम में जलदाय मंत्री महेश जोशी, खादी ग्राम उद्योग के राज्य मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक व समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

Report By- UZMA

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन