मोमिन कांफ्रेस ने मुस्तफाबाद वार्ड 243 में कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन


 पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुस्तफाबाद वार्ड नं- 243 से कांग्रेस प्रत्याशी हज्जन सबीला बेगम के समर्थन में ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेस दिल्ली स्टेट भी उतर आया है। हज्जन सबीला कांग्रेस के पुराने सिपाही हाजी खुशनूद की पत्नी हैं। मोमिन कांफ्रेस ने हज्जन सबीला के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन पुराने मुस्तफाबाद इलाके में किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसन अहमद, ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हाजी मौ० इमरान अंसारी, कांफ्रेस के पूर्वी दिल्ली प्रभारी डॉ० मुश्ताक अंसारी, जिला अध्यक्ष हाजी मौ० इरशाद अहमद व प्रत्याशी के पति हाजी खुशनूद मुख्य रूप से मौजूद रहे। मोमिन कांफ्रेस के सभी पदाधिकारियों ने अपने समर्थन के साथ-साथ जनता से भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। मंच का संचालन रफी देहलवी द्वारा किया गया। 

देर रात तक चली इस चुनावी सभा में भारी जन समूह देखने को मिला और बड़ी गर्मजोशी कांग्रेस के प्रति लोगों में देखने को मिली। इस मौके पर तसलीम अंसारी, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, हाजी मौ0 जाकिर अंसारी, हाजी शकील अंसारी, हाजी जरीफुल हसन अंसारी, हाजी मौ0 साजिद अंसारी, हाजी मौ0 ताहिर अंसारी, हाजी मौ0 इलयास अंसारी, हाजी नज़ाकत अली, हाजी यासीन अंसारी, हाजी मौ० शाहिद, मौ० राशिद आदि क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। 

इस अवसर पर हसन अहमद ने कहा कि जो विकास अपने कार्यकाल में मैंने किया था उसका रखरखाव भी आम आदमी पार्टी के विधायक नही कर सके, क्षेत्र की हालत बद से बदत्तर बनी हुई है। उन्होंने कहा जो गलती आपने आम आदमी पार्टी को चुनकर की है उसको सुधारने की जरूरत है, क्योंकि आप, भाजपा से भी ज्यादा जहरीली पार्टी हैं। मोमिन कांफ्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज अहमद अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के लिए कांग्रेस से बड़ी हितैषी पार्टी कोई नही हो सकती। उन्हेांने कहा मोमिन कांफ्रेस ने महात्मा गांधी व पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे बड़े नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी है और आज़ादी के बाद भी कांफ्रेंस हमेशा कांग्रेस के सपोर्टर रही है। कांफ्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हाजी मौ0 इमरान अंसारी ने कहा कि मोमिन कांफ्रेंस 100 वर्ष पुरानी गैर राजनीतिक संस्था है और कांफ्रेस पूरे देश में कांग्रेस सहित सभी सेकूलर पार्टियों को सहयोग करती है, इसी कड़ी में आज हम हाजी खशनूद के पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं। हाजी इमरान अंसारी ने यह भी बताया कि मोमिन कांफ्रेस अंसारी बिरादरी की संस्था है लेकिन सभी मुस्लिम पिछड़े वर्ग की हिमायत व उत्थान के लिए सरकार व राजनीतिक संगठनों के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करती है। 

प्रत्याशी पति हाजी खुशनूद ने मोमिन कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कांफ्रेस के सभी पदाधिकारियों व क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के बीच वादा करता हूं कि मेरी जीत के बाद मुस्तफाबाद वार्ड दिल्ली का सबसे स्वच्छ वार्ड होगा और भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में घूसने नहीं दिया जायेगा। हाजी खुशनूद ने प्रत्याशी बनाने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व विधायक हसन अहमद का भी आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन