फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचीं जाह्नवी कपूर

                                  फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचीं जाह्नवी कपूर



हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी आनेवाली फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचीं। प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन साकेत 

के पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में किया गया। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी।

मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित ‘मिली’ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, सनी कौशल और मनोज पाहवा मुख्य भूमिकाओं हैं। निर्देशक ने इस फिल्म को वर्ष 2019 की अपनी मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की रीमेक के तौर पर बनाया है, जिसमें फ्रीजर में फंसी मिली नामक एक महिला खुद को जिंदा रखने की जंग लड़ रही है।

मीडिया से बातचीत में जाह्नवी ने बताया, ‘सर्वाइवल को थ्रिलर बनाने की बात यह है कि आप फिल्म में चरित्र से जुड़ाव महसूस करते हैं। मिली के साथ जो घटना हुई है, वह आपको उससे और अधिक जुड़ाव महसूस कराती है।’


Report By - UZMA

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

नेशनल हेल्थ हार्मोनी अवार्ड कार्यक्रम में डॉ. कमरुल हक़ का हुआ विशेष सम्मान

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित