आचार्य डॉ० विक्रमादित्य के सान्निध्य में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में हुआ भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन


    नई दिल्ली। इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर पूरे देश में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, उन्होंने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए देशवासियों को सम्बोधित किया। इसी श्रृंखला में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयुष मंत्रलय द्वारा विवेकानंद योगाश्रम के प्रमुख डॉ० आचार्य विक्रमादित्य के सान्निध्य में विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाहदरा ज़िला के डी० सी० पी० रोहित मीणा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवम त्यागी, अध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा, एस-डी-एम- प्रीत विहार राजेन्द्र कुमार, शहीद भगत सिंह सेवा दल के फाउंडर पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, कर्नल नवाब सिंह, विश्व हिन्दु परिषद के प्रमुख कपिल खन्ना, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, निगम पार्षद अलका राघव, मोनिका पंत व अर्पणा गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर फ़ेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव निशाना,  समाज सेवी राज रानी शर्मा, विनोद मदान, संजीव छिब्बर,अनिल दूबे, तरुण कुमार एडवोकेट, राजेश गोयल आदि को समाजिक सेवाओं व कार्यक्रम में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

    आचार्य विक्रमादित्य ने मोदी जी के संदेश के बाद शिविर में मौजूद हजारों लोगों को योग कराया और साथ ही योग के फायदों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर डीसीपी रोहित मीना ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों की बदौलत आज योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। जो कि भारत के लिए गर्व की बात है। उनहेांने कहा पुलिस सहित सभी क्षेत्र के लोगों का जीवन टेंशन भरा है जिसे दूर करने के लिए योग बेहद कारगर साबित होता है, हम सबको अपने शरीर की आवश्यकता अनुसार योगा करना चाहिए। एस० डी० एम० राजेन्द्र कुमार ने कहा कि योग सम्पूर्ण विज्ञान है और इसकी महत्वत्ता आदी काल से चलती आ रही है।

शरीर और मस्तिष्क दोनों को दुरूस्त करने में योग का बहुत बड़ा योगदान है, अगर निरोग शरीर चाहिए तो इसके लिए योग अपनाना पड़ेगा। गुरू पवन सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हमारी मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, और आगे आने वाले समय में घर-घर में मानसिक रोगी होंगे। उन्होंने कहा योग हमें मानसिक बीमारियों सहित और भी बहुत सी बीमारियों से हमारा बचाव करता है। पिछले 7 वर्षों में पूरी दुनिया ने योग को स्वीकारा है। योग से मस्तिष, शरीर व स्वास्थ्य को सीधा लाभ पहुंता है जिससे योग का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। जितेन्द्र सिंह शंटी ने कहा योग दिवस भारतीयों का त्यौहार बन चुका है। प्रधानमंत्री जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाया जिससे देश लाभांविंत हो रहा है। आचार्य विक्रमादित्य ने कहा कि बीतें वर्षों की भांति इस वर्ष भी हजारों लोग आज योग पर्व में शामिल हैं और व्यवस्थित तरीके से लोगों ने योग किया।

उन्होंने कहा योग का अर्थ है प्रत्येक परम्परा को संगठित करना, योग का किसी धर्म विशेष से कोई सम्बंध नहीं है। हमें धर्म से ऊपर उठकर योग को अपनाना चाहिए। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री के आवहान पर 201 देशों के लोग मिलकर योग कर रहे हैं।

Report by: Dr. Bilal Ansari

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन