गुरचरन सिंह राजू द्वारा आयोजित कीर्तन समागम में शामिल हुए सभी धर्मों के लोग

सभी संप्रदाय के लोगों ने गुरचरन सिंह राजू को पेश की जन्मदिन की बधाई

 नई दिल्ली। कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रीत विहार वार्ड गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस 16 जून के मौक़े पर कीर्तन समागम का आयोजन गुरुद्वारा सिंह साहेब ए ब्लॉक प्रीत विहार में किया गया। जहाँ संगत को भाई मनप्रीत सिंह जी कानपुरी व भाई गुरबचन सिंह लाली जी (दिल्लीवाले) का कीर्तन  सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

हम आपको बता दें कि सेकुलर विचारधारा को अपनाने वाले गुरचरन सिंह राजू जहाँ अपने धर्म में पूरी आस्था रखते हैं और हर महीने कीर्तन पाठ कराते हैं वहीं वह अन्य धर्मों का भी आदर सम्मान करते हैं, और सभी धर्मों के आयोजनों में शिरकत करते हैं। आज के इस कीर्तन समागम में संगत का भारी संख्या में शामिल होना इस बात का सबूत है कि गुरचरन सिंह राजू को लोग दिल से प्रेम करते हैं। इस मौक़े पर सभी धर्मों के लोगों ने उपस्थित होकर आपसी सौहार्द व एकता का सबूत पेश किया। कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारा समिति व गुरुद्वारा निर्माण के सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।

तथा फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी व दिल्लीप्रदेश कांग्रेस कमेटी ह्यूमन राइट्स एवं लीगल सेल के महासचिव हरीश गोला एडवोकेट ने भी राजू जी का विशेष सम्मान किया।इस मौक़े पर सिक्का ग्रुप के फ़ाउंडर जी एस सिक्का, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग सिख सलाहकार समिति के सदस्य अमनजीत सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर, जैस्मिन सिंह नोनी, अमरजीत सिंह पिंकी, राजबाला सिंह रानों, जय किशन मलिक, हरचरण सिंह हर्ची,गगन क़त्याल आदि गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान