दिवाली पर बम्ब पटाखे चलायेगी सलमान ख़ान की टाइगर 3
स्पाई यूनिवर्स की पहली मूवी "एक था टाइगर" 15 अगस्त 2012 को रिलीज़ हुई थी। इसको कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया था। कबीर ख़ान इस फ़िल्म के रिलीज़ से पहले यशराज फिल्मस के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत दो फ़िल्में "काबुल एक्सप्रेस" और "न्यूयॉर्क" बना चुका था। चूंकि दोनों फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर उतनी बड़ी हिट नहीं थी तो कबीर ख़ान को भी लोग उतना नहीं जानते थे। कबीर ख़ान ने अपना असली जादू "एक था टाइगर" और इसके बाद "बजरंगी भाईजान" में दिखाया। आदि चोपड़ा ने कबीर को "एक था टाइगर" के रूप में बहुत बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा था, बड़ा इसलिए क्यों कि उस वक्त तक ये यशराज फिल्मस का धूम सीरीज के बाद सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। कबीर ने इस फ़िल्म में अपनी चहेती और उनके साथ "न्यूयॉर्क" में काम कर चुकी कैटरीना कैफ़ को फीमेल लीड का रोल दिया। मुझे याद है कि "एक था टाइगर" का टीजर अर्जुन कपूर की पहली फ़िल्म "इश्कजादे" के साथ रिलीज़ हुआ था और मैं ये फ़िल्म सिर्फ़ "एक था टाइगर" का टीजर थिएटर में देखने के लिए गया था। कबीर और आदि ...