Posts

اکثر لوگ جدید تعلیم کو فرض اور دینی تعلیم کو نفل سمجھتے ہیں۔

Image
 جمعیت کے مشرقی دہلی ضلع اجلاس میں اصلاحِ مشاعرہ پر خصوصی زور دیا گیا۔   نئی دہلی.  جمعیۃ علماء مشرقی دہلی ضلع کا ایک عام اجلاس فیس اسٹوڈیو آرام پارک علاقہ میں منعقد ہوا۔  حافظ سلیم احمد کی صدارت میں منعقدہ اجلاس کا آغاز ضلعی صدر مولانا زاہد قاسمی کی تلاوت قرآن مجید سے ہوا۔  اصلاحِ مشاعرہ کے موضوع پر منعقدہ اس اجلاس میں معاشرے میں پھیلی برائیوں اور کرائم  کو دور کرنے کے لیے خیالات کا اظہار کیا گیا۔  اجلاس میں مولوی زاہد قاسمی نے کہا کہ معاشرے میں دینی تعلیم  کی کمی وجہ سے کئی طرح کے مسائل دیکھنے کو مل رہے ہیں، اس کے پیش نظر جمعیت نے ہندوستان بھر میں اصلاحِ مشاعرہ بیداری مہم کے منصوبے پر عمل درآمد شروع کر دیا ہے۔  حافظ سلیم احمد نے قرآن مجید کی تعلیم پر زور دیتے ہوئے کہا کہ معاشرے میں جدید تعلیم پر زیادہ زور ہے، اکثر لوگ جدید تعلیم کو فرض اور قرآن مجید کی تعلیم کو نفل سمجھتے ہیں۔  انہوں نے کہا کہ جمعیت نے ہر شعبے کے لیے منصوبے بنائے ہیں اور ان پر عمل بھی ہو رہا ہے لیکن ایک عام مسلمان دینی تعلیم اور جمعیت کے کام کی طرف کم توجہ دیتا ہے۔ جمع...

मॉर्डन एजूकेशन को फर्ज़ व दीनी तालीम को नफ़्ल समझते हैं अधिकांश लोग

Image
जमियत की पूर्वी दिल्ली जिला की बैठक  में इस्लाह-ए-मुआशरा पर दिया गया विशेष बल     नई दिल्ली। जमियत उलेमा पूर्वी दिल्ली  जिले की एक जनरल मीटिंग फेस स्टूडियों आराम पार्क इलाके में की गई। हाफिज सलीम अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की शुरूआत ज़िला अध्यक्ष मौलाना ज़ाहिद कासमी द्वारा तिलावत-ए-कुरान मजीद से की गई। इस्लाह-ए-मुआशरा विषय पर आयोजित इस बैठक में समाज में फैली बुराईयों, कुरीतियों को दूर करने के लिए चिंतन किया गया। बैठक में मौलवी जाहिद कासमी ने कहा कि समाज में दीनी तालीम की कमी के चलते कई तरह के बिगाड़ देखने को मिल रहे हैं, इसी के मद्देनज़र जमियत ने इस्लाह-ए-मुआशरा के किए पूरे हिन्दुस्तान में जागरूकता अभियान की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। हाफिज सलीम अहमद ने कुरान मजीद की तालीम पर जोर देते हुए कहा कि समाज का मॉर्डन एजूकेशन पर अधिक जोर है, अधिकांश लोग मॉडर्न एजूकेशन को फर्ज और कुरान की तालीम को नफ़्ल का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा जमियत ने हर फील्ड के लिए योजनाएं बना रखी हैं उन पर अमल भी हो रहा है लेकिन एक आम मुसलमान का दीनी तालीम और जमियत की कारगुजारियों की त...

अच्छे बुरे की पहचान कर्म से होनी चाहिए जन्म से ही नहीं : डी एस राणा

Image
उच्चस्तरीय शिक्षा के बिना किसी भी समुदाय का विकास संभव नहीं : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी     नई दिल्ली।हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी साईं सहारा समिति के अध्यक्ष अशोक निठारी की देख रेख में भगवान बाल्मिकी जयंती के मौक़े पर पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन सर गंगाराम अस्पताल में किया गया। इस मौक़े पर सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट के चेयरमैन डी एस राणा, अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप, वाइस चेयरमैन डॉक्टर एस पी ब्योत्रा, डॉक्टर एस के भल्ला,डॉक्टर जयश्री सूद, फ़ेस समूह के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी, सर्वो स्टेप पावर के डारेक्टर मोहम्मद आलम आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को अंजाम तक पहुँचाने में राकेश कुमार, सुरजीत कुमार, महेश टाँक, धर्मेन्द्र कुमार, रवि राणा, गौरव जैन व आलोक कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।      इस मौक़े पर डी एस राणा ने कहा कि रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि ने देश को धर्म जाति के नाम पर विभाजित होने से रोकने का प्रयास किया, जिसका प्रभाव धीरे धीरे समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा अच्छे बुरे की पहचान इंसान के कर्म...

दिवाली पर बम्ब पटाखे चलायेगी सलमान ख़ान की टाइगर 3

Image
    स्पाई यूनिवर्स की पहली मूवी "एक था टाइगर" 15 अगस्त 2012 को रिलीज़ हुई थी। इसको कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया था। कबीर ख़ान इस फ़िल्म के रिलीज़ से पहले यशराज फिल्मस के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत दो फ़िल्में "काबुल एक्सप्रेस" और "न्यूयॉर्क" बना चुका था। चूंकि दोनों फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर उतनी बड़ी हिट नहीं थी तो कबीर ख़ान को भी लोग उतना नहीं जानते थे। कबीर ख़ान ने अपना असली जादू "एक था टाइगर" और इसके बाद "बजरंगी भाईजान" में दिखाया। आदि चोपड़ा ने कबीर को "एक था टाइगर" के रूप में बहुत बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा था, बड़ा इसलिए क्यों कि उस वक्त तक ये यशराज फिल्मस का धूम सीरीज के बाद सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। कबीर ने इस फ़िल्म में अपनी चहेती और उनके साथ "न्यूयॉर्क" में काम कर चुकी कैटरीना कैफ़ को फीमेल लीड का रोल दिया। मुझे याद है कि "एक था टाइगर" का टीजर अर्जुन कपूर की पहली फ़िल्म "इश्कजादे" के साथ रिलीज़ हुआ था और मैं ये फ़िल्म सिर्फ़ "एक था टाइगर" का टीजर थिएटर में देखने के लिए गया था। कबीर और आदि ...

राजुद्दीन गादरे उ प्र के भारतीय मुस्लिम पसमांदा महासभा के प्रभारी पद पर मनोनीत

Image
      उत्तर प्रदेश मेरठ। भारतीय पसमांदा मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकसूद अहमद अंसारी ने डॉ० ताजुद्दीन अंसारी, वसीम अहमद सैफी, हाजी परवेज हसन, हाफ़िज़ गुलाम, सरवर आलम, मोहम्मद फारुख, अब्दुल्ल कादिर की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश का प्रभारी और अध्यक्ष बना गया।  इससे सैफी समाज में खुशी से राजुद्दीन गादरे को मोहम्मद शोएब रहीम, मुकेश एडवोकेट, नरेश कुमार, मन अंसारी, जीना खान, इकबाल अहमद एडवोकेट, सुरेश गौतम मोहम्मद कसर सैयद हसन अहमद जसीम, अनबिया आलिया, समरीन एडवोकेट, ऑफिस मोहम्मद, आसिफ सैफी, पवन गुर्जर, ओम प्रकाश बढ़ाना, रहमतुल्लाह, अंजलि चौहान आदि ने बधाई दी। राजुद्दीन गादरे ने कहा कि इस्लाम मजहब में कोई ऊंच नीच नहीं है।इस संगठन से हम लोग भाईचारा कायम कर इस्लाम मजहब का काम कर सकें कि जितने भी मजलूम एकजुट होकर एक-दूसरे की समस्याओं को हल करने में मदद करें। हमारा मुस्लिम समाज ही नहीं मजलूमों की आवाज को बुलंद करेंगे उसको हम एक प्लेटफार्म पर साथ मिलकर के साथ काम करें और इमान का झंडा बुलंद करेंगे इंशाल्लाह। राजू गादरे ने आगे कहा कि पहले हमें जो कांग्रेस ने दोयम दर्जे ...

दिल्ली दंगों में 11 मुस्लिम युवक बाइज़्ज़त बरी

Image
 कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले को सिरे से खारिज किया जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने जमीअत के वकीलों के कानूनी प्रयासों की सराहना की  नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए भीषण दंगों में हत्या के 11 आरोपियों को आज कोर्ट ने बाइज़्ज़त बरी किया। बरी होने वालों में मोहम्मद फैसल, राशिद, अशरफ, राशिद उर्फ राजा, शाहरुख, शोएब उर्फ छोटुवा और मोहम्मद ताहिर शामिल हैं जिनके मामले की पैरवी जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा नियुक्त अधिवक्ता अब्दुल गफ्फार और अधिवक्ता सलीम मलिक कर रहे थे। इन आरोपियों पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले 22 वर्षीय दिलबर नेगी की हत्या का आरोप था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गोकुलपुरी थाने में आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 समेत कई धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। उनके खिलाफ 4 जून, 2020 को आरोप पत्र दायर किया गया था। दिलबर नेगी उत्तराखंड का रहने वाला था। दंगे के दौरान भीड़ ने जब मिठाई की दुकान पर हमला किया तो वहां...

28 अक्टूबर को जगतपुरी थाना परिसर में होगा रोगियों का मुफ़्त इलाज

Image
 पूर्वीदिल्ली।पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी के  इंचार्ज करन सिंह मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जगतपुरी थाना परिसर में केरला आयुर्वेद द्वारा फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन होने जा रहा है जिसमें आयुर्वेदिक फिजीशियन, गायकोलॉजिस्ट, डेंटिस्ट, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर,फिजियोथैरेपी, डाइटिशियन,बीएमबी स्क्रीनिंग व पीएफटी आदि सुविधाएँ रोगियों के लिए मुहैया कराई गई है।श्री मेहरा ने आगे बताया कि इस कैंप में होम्योपैथी पद्धति द्वारा भी विभिन्न रोगों का इलाज किया जाएगा।