भारतजीत सिंह गुलाटी व नवनीत सिंह गुलाटी मानव जागरूकता विकास समिति के संरक्षक मनोनीत

कांग्रेस नेता सरदार अबजीत सिंह गुलाटी जी को याद किया

 नई दिल्ली 2 दिसम्बर। मानव जागरूकता विकास समिति द्वारा प्रीत विहार गुरूद्वारे में आयोजित एकता का संदेश सेमिनार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मानव जागरूकता विकास समिति के संरक्षक स्वर्गीय अबजीत सिंह गुलाटी को श्रद्धांजलि भी दी गई। गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेमिनार में सभी धर्मों के विद्वानों ने गुरू नानक देव जी की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। सिक्का ग्रुप के फाउंडर गुरिंदर सिंह सिक्का की अध्यक्षता व समिति के अध्यक्ष डॉ० मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में कांग्रेस नेता चौधरी मतीन अहमद, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, सर्व समाज राष्ट्रीय महासंघ के नेशनल प्रेजीडेंट ताहिर सिद्दीकी, भाजपा नेता अनिल गोयल, प्रवीना शर्मा, निगम पार्षद राजू सचदेवा आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

    इस अवसर पर स्वर्गीय सरदार अबजीत सिंह गुलाटी के पुत्र भारत जीत सिंह गुलाटी व नवनीत सिंह गुलाटी को समिति का संरक्षक भी मनोनीत किया गया। दोनों भाईयों को फूलों से स्वागत व सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर चौधरी मतीन अहमद ने अबजीत गुलाटी जी को याद करते हुए कहा कि वह हमारे कर्मठ साथी थे, उनका पूरा जीवन काल कांग्रेस को समर्पित रहा। विशेष रूप से पूर्वी दिल्ली में उन्होंने बहुत से वर्कर्स को नेता बनाया। बेहद साधारण शांत स्वभाव के व्यक्ति थे सरदार अबजीत सिंह गुलाटी। उनके देहांत से कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। 

पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी ने सरदार अबजीत सिंह गुलाटी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुलाटी जी को मैंने हमेशा गुरू के रूप में देखा। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, अकेला में ही नही बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे अबजीत गुलाटी जी। उन्होंने अपना पूरा जीवन राजनीति व समाज सेवा को समर्पित रखा। जनमानस की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। 


डॉ० मुश्ताक अंसारी ने श्री गुलाटी के सम्बंध में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि उनका आपसी सौहार्द व राष्ट्रीय एकता पर विशेष बल रहता था। उसूलों के पक्के थे, भ्रष्टाचारियों से कभी समझौता नही करते थे। कांग्रेस सरकार व संगठन के कई जिम्मेदार पदों को उन्होंने सुशोभित किया। मुझे उनका 23 वर्ष सान्निध्य प्राप्त हुआ, वह हमारी समिति के संरक्षक के साथ-साथ मेरे लिए अभिभावक जैसे थे, बेहद स्नेह मुझे उनका मिलता था। 


    प्रवीणा शर्मा ने कहा कि सरदार अबजीत सिंह गुलाटी जी राजनीति के यूनविर्सिटी थे, राजनीति का बहुत ज्ञान था उन्हें। मैंने भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। पूर्वी दिल्ली के विकास में भी उनका विशेष योगदान रहा, क्योंकि वह 15 वर्षीय शीला सरकार में यमुनापार विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। साफ सुथरी छवि व देशभक्त के रूप में लोग उनको याद करते हैं। 

मानव जागरूकता विकास समिति के महासचिव हरीश गोला एडवोकेट ने श्रद्धा के सुमन सरदार अबजीत सिंह गुलाटी के चरणों में अर्पित करते हुए कहा कि देश में नफ़रत फैलाने वालों से उन्होंने हमेशा घृणा की, राजनीति के बदलते स्वरूप से भी वह बहुत दुखी थे। जीवन के आखिरी दिनों में भी वह देश में बढ़़ती नफ़रत के लिए चिंतित रहे थे और भाजपा व आर-एस-एस- की नीतियों को देश के भविष्य के लिए घातक बताते थे। सच्चे देशभक्त व कांग्रेस के निःस्वार्थ सर्मपित नेता थे सरदार अबजीत सिंह गुलाटी।



Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन