सिक्का ग्रुप के चेयरमेन गुरिन्दर सिंह सिक्का के नेतृत्व में लगाया गया दूध का लंगर

     पूर्वी दिल्ली 26 दिसंबर। सिक्का ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरिन्दर सिंह सिक्का और प्रीत विहार की संगत की तरफ़ से गर्म दूध का लंगर प्रीत विहार ए ब्लॉक मार्केट में लगाया गया, जिसका संचालन सरदार अमनजीत सिंह, वाईस प्रेसिडेंट- गुरुद्वारा प्रीत विहार द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम में सिक्खों के दसवें गुरु “गुरु गोविंद सिंघ जी” की माता जी “माँ गूजरी जी”, गुरु साहब के 4 सहेबज़ादों और सिक्ख शहीदों को याद किया गया। इस इतिहास से जुड़े “मोतीराम मेहरा जी” और “टोडर मल जैन जी” की गुरु साहिब के प्रति आस्था और उनकी सेवा को नमन और आदर करते हुए गर्म दूध का वितरण किया गया। जिसमें प्रीत विहार की संगत ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सेवा की। इस मौक़े पर फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी द्वारा सरदार जी.एस.सिक्का, अमनजीत सिंह व अन्य का सरोपा पहना कर स्वागत भी किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान