Posts

Showing posts from 2026

इंसानियत, सब्र, इंसाफ़ और रहमत का पैग़ाम देता है क़ुरआन : मुफ़्ती सालिम क़ासमी

Image
  देश और दुनिया में अमन शांति के लिए की गई ख़ास दुआ  नई दिल्ली 28 फ़रवरी। अराम पार्क इलाके में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया इज़हारुल उलूम में तरावीह की नमाज़ के दौरान क़ुरआन मजीद मुकम्मल होने के बाद एक मज़हबी और बेहद रूहानी  महफ़िल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ख़ास दुआ का एहतमाम भी किया गया और क़ुरआन की फ़ज़ीलत, उसकी अहमियत और इस्लामी तालीम की ज़रूरत पर विशेष तक़रीर पेश की गई। हाफिज़ व क़ारी मुख्तार अहमद नदवी ने तरावीह की नमाज़ में क़ुरआन मुक़म्मल किया, जबकि हाफ़िज़ मोहम्मद ओवैस ने मुकम्मल क़ुरआन मजीद सुनने की सआदत हासिल की। इस मुक़द्दस मौके पर मस्जिद नूरुल्लाह के इमाम मुफ़्ती सालिम क़ासमी ने पूरे एहतराम और ख़ुशू-ओ-ख़ुज़ू के साथ ख़ास दुआ कराई, जिसमें उम्मत की भलाई, मुल्क की तरक़्क़ी और दुनिया व देश में अमन-ओ-शांति की दुआएं मांगी गईं। दुआ से पहले अपने ख़िताब में मुफ़्ती सालिम क़ासमी ने क़ुरआन की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि क़ुरआन सिर्फ़ तिलावत की किताब नहीं, बल्कि ज़िंदगी का मुकम्मल दस्तूर है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि हमें इस बात की गहरी फ़िक्र करनी होगी कि हमारे सम...

तरहबीह की नमाज़ में की गई देश और दुनिया में अमन शांति की दुआ : भाई मेहरबान क़ुरैशी

Image
  नई दिल्ली। रमज़ान के पवित्र माह में इबादत और आध्यात्मिक अनुशासन की एक अहम कड़ी मानी जाने वाली तरावीह की नमाज़ में क़ुरआन शरीफ़ मुकम्मल होने पर दुआ का आयोजन इस वर्ष भी सदर बाज़ार स्थित भाईचारा समिति एवं ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के दिल्ली कार्यालय में किया गया। पिछले लगभग 30 वर्षों से लगातार जारी इस परंपरा को इस साल भी पूरी ज़िम्मेदारी के साथ निभाया गया। इस मौक़े पर पत्रकारों से बात करते हुए भाई मेहरबान क़ुरैशी ने बताया कि इस वर्ष तरावीह में क़ुरआन सुनाने की जिम्मेदारी हाफिज अरमान और हाफिज हमीद ने निभाई। कारी फ़रमान की देखरेख में पूरी तरावीह का एहतमाम किया गया। रमज़ान के दौरान नियमित रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही और देश व दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ भी की गई। उन्होंने आगे बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन केवल इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को भी मजबूत करने का माध्यम है।  तरावीह मुकम्मल होने के बाद भाई मेहरबान (पूर्व चेयरमैन, एफ.पी. एवं ई.एम.सी., गाज़ीपुर मंडी, दिल्ली सरकार) तथा ऑल इंडिया ज...

क़ाबिल शख़्सियत के लिए शिक्षित के साथ संस्कारी होना भी जरूरी है : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

Image
  हमदर्द और हार्मोनी हैल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने वजीराबाद में किया रमज़ान फ़ूड किट का वितरण नई दिल्ली 26 फ़रवरी। रमज़ान के पवित्र माह में इबादत और सामाजिक ज़िम्मेदारी को साथ लेकर चलने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमदर्द नेशनल फ़ाउंडेशन और हार्मोनी हैल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वज़ीराबाद क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच रमज़ान फ़ूड किट वितरित की गई। इस अवसर पर ‘शिक्षा और संस्कार’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि आयोजन फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. अबूज़र ख़ान, वसीमुद्दीन सैफ़ी, उज़मा अंसारी, नूरुद्दीन अंसारी, डॉ. बिलाल अंसारी, फरहुन निशा, जुल्फ़िकार और जैनब अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. मुश्ताक अंसारी ने कहा कि क़ाबिल शख़्सियत के लिए शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी ज़रूरी है। उन्होंन...

सक्षम लोगों के सहयोग से संभव है बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण : डॉ: मुश्ताक़ अंसारी

Image
  हमदर्द और फ़िक्की ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया नई दिल्ली 22 फ़रवरी। रमज़ान के पवित्र माह में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और फेस इस्लामिक कल्चरल कम्युनिटी इंटीग्रेशन (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में अराम पार्क क्षेत्र में य किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘शिक्षा और संस्कार’ विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिक्की के संस्थापक चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की। इस अवसर पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन जाकिर खान, पूर्व निगम प्रत्याशी परवीना शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. नीतू बालाजी, हाफिज सलीम अहमद, डॉ. मोहम्मद इलियास सैफी, सैयद फ़रहत अली, जावेद अनवर समानी, मोहम्मद जावेद मलिक, मोहम्मद यूसुफ, अय्यूब अहमद, सलीम मलिक, अफज़ल अहमद, डॉ० मौहम्मद इमरान, मुस्तफ़ा गुड्डू, फिक्की महिला विंग की अध्यक्ष शहाना परवीन, तथा इस्लामिक प्रवक्ता जायदा परवीन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जाकिर खान ने कहा क...

गीता कॉलोनी में गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम का पहला दिन खालसा साजना दिवस को समर्पित

Image
  नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का पहला दिन खालसा साजना दिवस और वैसाखी की भावना को समर्पित रहा। धार्मिक वातावरण और संगत की बड़ी उपस्थिति के बीच आयोजित इस समागम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा और सिख इतिहास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। समागम के दौरान दीवान में भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के आगमन पर कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक और पूर्व निगम पार्षद गुरचरन सिंह राजू ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धार्मिक विचारों और कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। दोनों अतिथियों ने संगत से मिले स्नेह और सम्मान के लिए गुरचरन सिंह राजू का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बताया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिं...

भजनपुरा मार्किट में अनोखी होली: “रंग लगाओ–उपहार पाओ” के साथ भुवनेश सिंघल ने दिया भाईचारे का संदेश

Image
  पूर्वी दिल्ली । भजनपुरा की मैन मार्किट इस बार होली के रंगों से ही नहीं, बल्कि अपनत्व और सौहार्द के संदेश से भी सराबोर नजर आई। क्षेत्र के भाजपा नेता भुवनेश सिंघल ने “रंग लगाओ–उपहार पाओ” कार्यक्रम आयोजित कर होली को एक अनोखा और यादगार रूप दे दिया। मार्किट में खरीदारी करने आए बच्चे, बुजुर्ग, माता-बहनें और युवा—सभी को वे स्नेहपूर्वक रोककर गुलाल लगाते रहे। बच्चों को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया गया, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं से रंग लगवाकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस आत्मीय पहल ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस अवसर बुजुर्ग महावीर ने भावुक होकर कहा कि मेरी उम्र 70 साल हो गई, लेकिन इस तरह लोगों को जोड़कर होली मनाते पहली बार देखा है। यह सच में भाईचारा बढ़ाने का अनोखा तरीका है। वहीं कांता कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी रंग नहीं खेला था, लेकिन आज गली की माता-बहनों को तिलक लगाकर होली खेलते देखा तो मेरा मन भी हो गया। जब मैंने भुवनेश सिंघल को रंग लगाया तो उनमें मुझे अपने भाई की छवि दिखाई दी। इस अवसर पर भुवनेश सिंघल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यही ह...

“सद्भाव और संवाद समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है”: डॉ. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद

Image
  धर्म सच और अहिंसा सिखाता है, लड़ाई नहीं : मुख्य अतिथि विजय गोयल  “चाहे कुछ भी हो, विविधता में एकता बनी रहनी चाहिए”: जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने उर्दू भाषा विकास परिषद के तत्वाधान में नई दिल्ली में इंटरफेथ एथिक्स पर नेशनल सेमिनार का आयोजन किया नई दिल्ली, 18 फरवरी: इंटर फेथ हार्मनी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली ने नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज , शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में “मीडिया और पब्लिक डिस्कोर्स में इंटरफेथ एथिक्स” पर एक नेशनल सेमिनार का आयोजन किया। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए सेमिनार में तीन सत्र थे शुरुआती सेशन, प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भारत सरकार की गांधी स्मृति और दर्शन समिति के वाइस चेयरपर्सन श्री विजय गोयल थे।  विजय गोयल ने ज़ोर देकर कहा कि धर्म शिक्षा और नैतिकता में जुड़ा है। उन्होंने लोगों से बड़ों की अच्छी सीख मानने की अपील की और इस बात पर ज़ोर दिया कि धर्म सच और अहिंसा सिखाता है, लड़ाई नहीं।  डायरेक्टर डॉ. शम्स इकबाल ने कहा कि आपसी मेलजोल का विषय...

अभिषेक वर्मा : बिज़नेस, पॉलिटिक्स और पब्लिक डिबेट के बीच एक चर्चित चेहरा!

Image
 प्रो. जसीम मोहम्मद अभिषेक वर्मा आज के समय के सबसे ज़्यादा चर्चित और बहसवाले  भारतीय पब्लिक फ़िगर में से एक हैं। 23 फरवरी सन् 1968 ई. को दिल्ली में जन्मे अभिषेक वर्मा  साहित्य और राजनीति से संबंधित पब्लिक लाइफ़ से लंबे जुड़े हुए लोगों के एक प्रसिद्ध परिवार से हैं। उनके पिता हिंदी के चर्चित और प्रसिद्ध  दिवंगत कवि श्रीकांत वर्मा  एक जाने-माने कवि और मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट, राज्यसभा थे। उनकी माँ श्रीमती वीणा वर्मा भी राज्यसभा की सदस्य रही थीं। इस वजह से, वे ऐसे माहौल में पले-बढ़े जहाँ पब्लिक सर्विस को बहुत सपोर्ट किया जाता था। अभिषेक वर्मा ने बहुत कम उम्र में ही बिज़नेस, पॉलिटिक्स और राष्ट्र के मामलों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अलग-अलग संगठनो में अलग-अलग लीडरशिप रोल निभाने के जोश, एम्बिशन और कॉन्फिडेंस के साथ कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखा। ‘एटलस इंटरैक्टिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’  के चेयरमैन के तौर पर वे देश की कई शुरुआती टेक्नोलॉजिकल कोशिशों में शामिल थे; जैसे कि ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’  (बीएसएनएल) के साथ एग्रीमेंट, जो ‘एडवांस्ड केबल टेलीविज़न’...

INDU ART THEATRE AND FILM SOCIETY PRESENTS ‘BADI BUA JI’ – A THEATRICAL SHOWCASE

Image
Delhi,  Indu Art Theatre and Film Society presented a theatrical showcase of Badal Sarkar’s classic – Badi Bua Ji at Alliance Française de Delhi. The show captivated the audience through its gripping storyline and alluring characters. The show was directed by Madhumita Manvi and was performed by the students of her acting institute - Indu Art Theatre and Film Society. The event was made successful by a house-full of audience who greatly enjoyed the play and its presentation. The work of the actors was especially appreciated by the viewers who left the auditorium satiated and inspired. The efforts of the Director and Team IATFS resulted in an unparalleled experience for the audience and the performers alike, who all exchanged words of appreciation and encouragement after the show. The team at Indu Art Theatre and Film Society is now working on new showcases, with events lined up for the coming months to ensure a steady flow of indulgence and entertainment for the audience who so gen...

इंदु आर्ट थिएटर एंड फिल्म सोसाइटी प्रस्तुत करती है ‘बड़ी बुआ जी’ – एक नाट्य प्रस्तुति

Image
दिल्ली,  इंदु आर्ट थिएटर एंड फिल्म सोसाइटी ने एलायंस फ्रांसेज़ डी दिल्ली में बादल सरकार के क्लासिक नाटक ‘बड़ी बुआ जी’ का नाट्य प्रदर्शन किया। इस नाटक ने अपनी रोमांचक कहानी और आकर्षक किरदारों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसका निर्देशन मधुमिता मानवी ने किया था और इसमें उनके अभिनय संस्थान - इंदु आर्ट थिएटर एंड फिल्म सोसाइटी के छात्रों ने प्रस्तुति दी। दर्शकों से खचाखच भरे हॉल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया, जिन्होंने नाटक और उसकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। कलाकारों के अभिनय की विशेष रूप से सराहना की गई और दर्शक तृप्त और प्रेरित होकर सभागार से निकले। निर्देशक और आईएटीएफएस टीम के प्रयासों से दर्शकों और कलाकारों दोनों को एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त हुआ, जिन्होंने शो के बाद एक-दूसरे की सराहना और प्रोत्साहन किया। इंदु आर्ट थिएटर एंड फिल्म सोसाइटी की टीम अब नए प्रदर्शनों पर काम कर रही है, और आने वाले महीनों में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है ताकि कला के प्रति अपना प्रेम उदारतापूर्वक प्रदर्शित करने वाले दर्शकों के लिए निरंतर आनंद और मनोरंजन का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।

मुशायरे उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार में निभाते हैं अहम भूमिका : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

Image
  मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित, उर्दू अदब की महक से सराबोर हुई शाम नई दिल्ली। राजधानी के कबीर नगर स्थित एस.वी.एन. पब्लिक स्कूल में नीड ऑफ पीपल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा, उर्दू अकादमी दिल्ली के सहयोग से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। यह साहित्यिक संध्या मशहूर शायर मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में समर्पित रही, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता चौधरी अफ़ज़ाल ने की। मुशायरे का आयोजन नीड ऑफ पीपल संस्था के अध्यक्ष सरफराज सैफी के नेतृत्व में किया गया तथा इसके संयोजक दानिश अय्यूबी रहे, जिन्होंने बेहद सधे और प्रभावशाली अंदाज़ में मंच संचालन भी किया। डॉ. मुश्ताक अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुशायरे उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उर्दू अदब की परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी भाषाई और सा...

साईं सहारा सेवा समिति की 17वीं वर्षगांठ पर 501 विद्यार्थियों को किताबों का वितरण

Image
पूर्वी दिल्ली। साईं सहारा सेवा समिति की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिलोकपुरी स्थित प्राइमरी स्कूल में 501 विद्यार्थियों को किताबें वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर गंगाराम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ० अजय स्वरूप मौजूद रहे। उनके साथ निगम पार्षद बीना बालकोहार, एमके जैन, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, डॉ० इकबाल सैफ़ी, डॉ० सागर सिंह, डॉ० हर्ष मिश्रा, डॉ० राजकुमार, समाज सेवक श्यामलाल बाल गोविंद, गौरव जैन, सचिन शर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयकिशन ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति के महासचिव टिंकू टैंक, कृष्ण कुमार, हरीश कुमार, राजकुमार, अविनाश कुमार, विजय कुमार, सावन गोयल, रजत जैन व मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ० अजय स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों...

प्रियदर्शनी विहार में ओरा मेड क्लिनिक का शुभारंभ, दंत व त्वचा रोगों का मिलेगा सम्पूर्ण उपचार

Image
ज़ैनब अंसारी  पूर्वी दिल्ली स्थित बी-204, प्रियदर्शनी विहार में ओरा मेड क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद अलका राघव, लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज मलिक, केसीसी ग्रुप के चेयरमैन राज कत्याल, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी, जीएसएस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता, शाहदरा जिला भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट भूषण ठक्कर, रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर सविता कत्याल, नरेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम पार्षद अलका राघव ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक क्लिनिक का खुलना जनता के लिए बेहद लाभकारी है। इससे स्थानीय लोगों को दांत और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने क्लिनिक की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लिनिक की संचालिका डॉ. खुशबू कत्याल ने बताया कि ओरा मेड क्लिनिक में दांतों का सम्पूर्ण उपचार, कॉस्मेटिक डेंट...

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित

Image
  गाजियाबाद, 8 फरवरी। रिधम डांस एकेडमी द्वारा स्थानीय दी आपुलेंट मॉल में “कलाकारों का सफर” शीर्षक के तहत दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्गा वाशिंग पावडर के चेयरमैन प्रेम चंद गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अवॉर्ड शो की अध्यक्षता अरशद सैफी ने की। कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर, क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मकता ने माहौल को जीवंत बना दिया। अवॉर्ड शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में “रोला बहु” सॉन्ग फेम पूजा यादव और “सा रे गा मा पा” शो फेम सिंगर आरोही सोनी सहित अन्य कलाकारों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमित वर्मा, सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर शशांक सिंह (अश्वनी सिंह), संजय राणा, सचिन डेढ़ा, नसीम शेख, श्रीमती परवीन, अंकित वालिया, रेहाना सैफी, लवी जॉर्ज, पिंटू जलोटा, ठाकुर हर्ष रघुवंशी, नवीन कुमार, बंटी राणा, शंभु, सुनील कुमार, उमेश या...