भजनपुरा मार्किट में अनोखी होली: “रंग लगाओ–उपहार पाओ” के साथ भुवनेश सिंघल ने दिया भाईचारे का संदेश

 

पूर्वी दिल्ली । भजनपुरा की मैन मार्किट इस बार होली के रंगों से ही नहीं, बल्कि अपनत्व और सौहार्द के संदेश से भी सराबोर नजर आई। क्षेत्र के भाजपा नेता भुवनेश सिंघल ने “रंग लगाओ–उपहार पाओ” कार्यक्रम आयोजित कर होली को एक अनोखा और यादगार रूप दे दिया।


मार्किट में खरीदारी करने आए बच्चे, बुजुर्ग, माता-बहनें और युवा—सभी को वे स्नेहपूर्वक रोककर गुलाल लगाते रहे। बच्चों को रंग लगाकर आशीर्वाद दिया गया, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं से रंग लगवाकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस आत्मीय पहल ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

इस अवसर बुजुर्ग महावीर ने भावुक होकर कहा कि मेरी उम्र 70 साल हो गई, लेकिन इस तरह लोगों को जोड़कर होली मनाते पहली बार देखा है। यह सच में भाईचारा बढ़ाने का अनोखा तरीका है। वहीं कांता कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी रंग नहीं खेला था, लेकिन आज गली की माता-बहनों को तिलक लगाकर होली खेलते देखा तो मेरा मन भी हो गया। जब मैंने भुवनेश सिंघल को रंग लगाया तो उनमें मुझे अपने भाई की छवि दिखाई दी।

इस अवसर पर भुवनेश सिंघल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यही हमारी सनातन संस्कृति की मूल भावना है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ होली खेलना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को एक-दूसरे से परिचित कराना है, ताकि पड़ोसी एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बन सकें और आपसी भाईचारा मजबूत हो।


इस रंगारंग आयोजन में जीतू कश्यप, ललित आनंद, सौरव तोमर रोमी, वैभव सिंघल, अजय शुक्ला, राजेश कुमार, प्रिंस अग्रवाल और भवानी मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान