नरसिंह हनुमान में महंत डॉ० गौरव शर्मा ने संजय मलिक का किया विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली। राजधानी के ऐतिहासिक क्षेत्र चाँदनी चौक स्थित नरसिंह हनुमान मंदिर (पत्थर वाले बाबा) मंदिर के महंत डॉ० गौरव शर्मा ने मलिक म्यूज़िक इवेंट के प्रबंध निदेशक (एमडी) संजय मलिक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण, सक्रिय योगदान और समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रदान किया गया।


इस अवसर पर महंत डॉ० गौरव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में ऐसे लोगों का सम्मान होना चाहिए जो न केवल अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने संजय मलिक के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

हम आपको बताते चलें की संजय मलिक, मलिक म्यूज़िक इवेंट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं और इवेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपने अनुभव, रचनात्मकता और समर्पण के बल पर म्यूज़िक एवं इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। संजय मलिक न केवल भव्य सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते हैं, बल्कि धार्मिक आयोजनों में भी विशेष रुचि रखते हैं। उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है, जहाँ वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर संजय मलिक ने महंत डॉ० गौरव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हृदय से डॉ० गौरव शर्मा जी का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। नरसिंह हनुमान मंदिर जैसे पावन स्थल पर सम्मानित होना मेरे जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मैं आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी को और मजबूत करने का प्रयास करता रहूँगा। यह सम्मान मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान