सक्षम लोगों के सहयोग से संभव है बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण : डॉ: मुश्ताक़ अंसारी

 



हमदर्द और फ़िक्की ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया


नई दिल्ली 22 फ़रवरी। रमज़ान के पवित्र माह में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और फेस इस्लामिक कल्चरल कम्युनिटी इंटीग्रेशन (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में अराम पार्क क्षेत्र में य किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘शिक्षा और संस्कार’ विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फिक्की के संस्थापक चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की। इस अवसर पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन जाकिर खान, पूर्व निगम प्रत्याशी परवीना शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. नीतू बालाजी, हाफिज सलीम अहमद, डॉ. मोहम्मद इलियास सैफी, सैयद फ़रहत अली, जावेद अनवर समानी, मोहम्मद जावेद मलिक, मोहम्मद यूसुफ, अय्यूब अहमद, सलीम मलिक, अफज़ल अहमद, डॉ० मौहम्मद इमरान, मुस्तफ़ा गुड्डू, फिक्की महिला विंग की अध्यक्ष शहाना परवीन, तथा इस्लामिक प्रवक्ता जायदा परवीन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।


विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जाकिर खान ने कहा कि संस्कार हमारे जीवन को सरल और संतुलित बनाते हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास शिक्षा और संस्कार दोनों हों, तो वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। परवीना शर्मा ने कहा कि संस्कार हमें परिवार के बड़े-बुजुर्गों से प्राप्त होते हैं, इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है। डॉ. मोहम्मद इलियास सैफी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्कार के बिना कोई भी शिक्षा पूर्ण नहीं हो सकती। शिक्षा व्यक्ति को डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, न्यायाधीश या वकील बना सकती है, लेकिन एक अच्छा इंसान बनने के लिए संस्कार जरूरी हैं।


अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मुश्ताक अंसारी ने हमदर्द नेशनल फाउंडेशन के ओएसडी शौक़त एच एच मुफ़्ती का आभार व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि  कार्यक्रम के दौरान करीब 150 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रमज़ान खाद्य किट वितरित की गई। उन्होंने इसे एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग इस प्रकार की पहल करें, तो एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. बिलाल अंसारी, शबाना अज़ीम, उजमा अंसारी, ज़ैनब अंसारी, खुशी अंसारी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

खुशनसीब अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान