ईद-उल-फ़ित्र पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाक़ात

 





नई दिल्ली। ईद-उल-फ़ित्र के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने अरविंद केज़रीवाल से मुलाक़ात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और उपहार भेंट किए। इस दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें भाई मेहरबान कुरैशी (पूर्व चेयरमैन, मछली मुर्गा मंडी), हाजी ताज मोहम्मद (पूर्व उपाध्यक्ष, दिल्ली उर्दू अकादमी), एफ. आई. इस्माइली (पूर्व चेयरमैन, उर्स कमेटी), फैसल मेहरबान (युवा नेता, आम आदमी पार्टी), हाजी शहज़ादे कुरैशी, डॉ. मुश्ताक अंसारी (चेयरमैन, फेस ग्रुप), हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी (सीएमडी, सोनम बेकर्स), मुस्तक़ीम ख़ान (चीफ़ एडिटर, सियासी तक़दीर ग्रुप), सलीम अंसारी (सचिव, फ़िक्की), डॉ. कमरूल हक़ (संयुक्त सचिव, मानव जागरूकता विकास समिति), शबाना अज़ीम (अध्यक्ष, हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन), फ़र्ज़ान क़ुरैशी (पत्रकार) और सिराज क़ुरैशी (समाजसेवी) समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात कर ईद की बधाई दी और आभार भी व्यक्त किया। 


इस अवसर पर भाई मेहरबान कुरैशी ने केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता उनके कार्यकाल को याद कर रही है और वर्तमान हालात से निराश है। वहीं एफ. आई. इस्माइली ने आगामी नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की वापसी का दावा करते हुए कहा कि जनता का रुझान फिर से “आप” की ओर बढ़ रहा है।


मुस्तक़ीम ख़ान ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली विकास, सफ़ाई, शिक्षा, रोज़गार और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में पिछड़ रही है, जिससे जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रही है।


ईद के इस मौके पर हुई यह मुलाक़ात जहां आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती है, वहीं दिल्ली की सियासत में आने वाले समय के संकेत भी देती नजर आई।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान