क़ाबिल शख़्सियत के लिए शिक्षित के साथ संस्कारी होना भी जरूरी है : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

 

हमदर्द और हार्मोनी हैल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने वजीराबाद में किया रमज़ान फ़ूड किट का वितरण


नई दिल्ली 26 फ़रवरी। रमज़ान के पवित्र माह में इबादत और सामाजिक ज़िम्मेदारी को साथ लेकर चलने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमदर्द नेशनल फ़ाउंडेशन और हार्मोनी हैल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वज़ीराबाद क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच रमज़ान फ़ूड किट वितरित की गई। इस अवसर पर ‘शिक्षा और संस्कार’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि आयोजन फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. अबूज़र ख़ान, वसीमुद्दीन सैफ़ी, उज़मा अंसारी, नूरुद्दीन अंसारी, डॉ. बिलाल अंसारी, फरहुन निशा, जुल्फ़िकार और जैनब अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. मुश्ताक अंसारी ने कहा कि क़ाबिल शख़्सियत के लिए शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की पहली सीख परिवार से मिलती है और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. अबूज़र ख़ान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बेटों के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एक लड़की का शिक्षित होना पूरे परिवार के शिक्षित होने के समान है।


उज़मा अंसारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के की जानी चाहिए और उनकी प्रतिभा की तुलना अन्य बच्चों से करने के बजाय उनकी व्यक्तिगत क्षमता को प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं शबाना अज़ीम ने हमदर्द नेशनल फ़ाउंडेशन के ओएसडी शौक़त एच. एच. मुफ़्ती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुँचाने में हमदर्द का विशेष सहयोग रहा।

ज़ैनब अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान