Posts

दिल्ली मुस्लिम मजलिस मुशावरत की बैठक में कई अहम फैसले, जिला कमेटियों के गठन और छात्रों के लिए शैक्षणिक सहायता शुरू करने पर जोर

Image
  नई दिल्ली। दिल्ली मुस्लिम मजलिस मुशावरत की कार्यकारिणी की एक अहम बैठक संगठन के केंद्रीय कार्यालय में गंभीरता और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की अब तक की उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति, सदस्यता अभियान, भविष्य की कार्ययोजना और संगठन के विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि विभिन्न जिलों में स्थानीय कमेटियों का गठन शीघ्र किया जाएगा ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली मुस्लिम मजलिस मुशावरत के अध्यक्ष डॉ. इदरीस कुरैशी ने की, जबकि बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष मौलाना निसार अहमद नक्शबंदी की कुरआन की तिलावत से हुई। अध्यक्ष डॉ. कुरैशी ने बैठक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने और समुदाय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। बैठक में महासचिव डॉ. इक़बाल अहमद ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें संगठन द्वारा किए गए सामाजिक प्रयासों, विभिन्न बैठकों के निष्कर्षों और लिए गए न...

दिल्ली कांग्रेस में अंदरूनी कलह गहराई, गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में दर्जनभर पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफ़ा

Image
  नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी असंतोष और नेतृत्व विरोधी माहौल अपने चरम पर है। कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू के पार्टी से निष्कासन के बाद शुरू हुआ विरोध अब और तेज़ हो गया है। राजू के समर्थन में लगातार कांग्रेस पदाधिकारी अपने-अपने पदों से इस्तीफ़ा दे रहे हैं और इस कार्रवाई को पार्टी परंपरा और संविधान के खिलाफ बताया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को राम नगर क्षेत्र में कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश गेहरा के नेतृत्व में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ज़िले के दर्जनभर पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के रवैये के प्रति नाराज़गी जताई और गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में सामूहिक इस्तीफ़ा दिया। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्कर्स की भावनाओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। संगठन में संवाद और सम्मान की जगह अब तानाशाही का माहौल है, जिसे कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे। नेताओं ने कहा कि गुरचरन सिंह राजू को पार्टी से निष्कासित किया जाना कांग्रेस की लोकतांत्रिक परं...

छोटे मंचों से होकर ही गुज़रता है बड़े मंचों का रास्ता : उज़मा अंसारी

Image
  'रुत है मिलन की': गीतांजलि आर्ट वेलफेयर सोसाइटी ने मनभावन सांस्कृतिक संध्या से बाँधा समा नई दिल्ली। गीतांजलि आर्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा "रुत है मिलन की" शीर्षक के अंतर्गत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शकरपुर स्थित ट्रिपल एस स्टूडियो में किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के कई नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ कला का उत्सव रचा, बल्कि सामाजिक समावेश की मिसाल भी पेश की। इस विशेष कार्यक्रम में कुछ दृष्टिबाधित बच्चों ने जब अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत किए, तो सभागार में उपस्थित सभी दर्शक भावविभोर हो गए और खड़े होकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था और दर्शकों के हृदय को गहराई से छू गया। उल्लेखनीय है कि गीतांजलि आर्ट वेलफेयर सोसाइटी अपंग और दृष्टिबाधित कलाकारों को मंच देने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य निरंतर पिछले 20 वर्षों से करती आ रही है। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विनीत सक्सेना, रवि राठी, सुनीता अग्रवाल, गणेश दास अरोड़ा, अशोक गुगलान, हूमा खान, समर खान, राजू शील, टीकाराम, शि...

दिल्ली के पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश मुखी ने किया विपुल जैन को सम्मानित

Image
 नई दिल्ली। दादा साहेब फालके ऑइकान अवार्ड फिल्मस द्वारा नई दिल्ली के आंध्र एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश मुखी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बागपत के रहने वाले इंटरनेशनल अवार्डी एवं महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित सीनियर जर्नालिस्ट विपुल जैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और देश व समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समारोह में भारत की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन को प्रदर्षित किया गया। जिसमे युवाओं की भागीदारी और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोक सभा सांसद व पूर्व मत्स्य पालन एवं पशुपालन डेरी मंत्री भारत सरकार पुरूषोत्तम रूपाला व राज्यसभा सांसद तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंड़िया के अध्यक्ष व सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार रामदास बंडू आथवले समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।

कलाकार बिना धार्मिक भेदभाव करते हैं कला का प्रदर्शन : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

Image
कविता अरोड़ा के सम्मान में सजी गीतों की संगीतमयी शाम  नई दिल्ली। समाजसेवा, फैशन और पाककला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कविता अरोड़ा के सम्मान में एक भव्य संगीतमयी संध्या "गीतों की शाम कविता अरोड़ा के नाम" का आयोजन हुमा ख़ान इवेंट्स ग्रुप द्वारा ट्रिपल एस स्टूडियो शकर पुर में किया गया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व को सम्मानित करने की मधुर और प्रेरणादायक पहल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जब समाज में किसी के योगदान को सम्मानित किया जाता है, तो उस व्यक्ति की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने आगे कहा, कलाकार बिना धार्मिक भेदभाव के सभी के मनोरंजन के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शफ़ीक़ अंसारी और मुख्य संरक्षक योगेश मलिक ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें पुलिस इंस्पेक्टर इन्द्रपाल सिंह, सीमा डोगरा (निर्माता-निर्देशक), ...

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट में नवोदय सरस्वती स्कूल की चमकदार कामयाबी, बीमारी को मात देकर सुहानी बनी टॉपर

Image
     फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित नवोदय सरस्वती हाई स्कूल ने इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। यह सफलता न केवल स्कूल की मेहनत का नतीजा है, बल्कि उन छात्रों के हौसले की भी मिसाल है, जिन्होंने तमाम कठिनाइयों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रेय पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम दिए, जिसमें कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन किया छात्रा सुहानी चौहान ने, जिसने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।      सुहानी की सफलता की कहानी केवल अंकों तक सीमित नहीं है। प्रिंसिपल गौरव पाराशर ने बताया कि सुहानी पिछले डेढ़ वर्ष से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है और इसी कारणवश वह इस शैक्षणिक सत्र में केवल पाँच महीने ही विद्यालय आ सकी। इसके बावजूद उसके दृढ़ संकल्प और मेहनत के आगे बीमारी भी हार मान गई। वर्तमान में भी वह AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ...

करोल बाग में “ऑपरेशन सिंदूर” और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन

Image
     नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में “ऑपरेशन सिंदूर” और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के उद्देश्य से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अनुज शर्मा (सह संयोजक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) और कपिल अग्रवाल (सह संयोजक, बुद्धिजीवी वर्ग) ने प्रमुख रूप से भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में देशभक्त नागरिकों ने भाग लेकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। इस दौरान पूरा करोल बाग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।      दुष्यंत गौतम ने इस अवसर पर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “सिंदूर भारतीय महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है और शत्रुओं के लिए सर्वनाश का। भारत किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।” वहीं राजेश सोढ़ी  ने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा, “अब पाकिस्तान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान देश को गौरवान्वित करता ह...