पुलिस सप्ताह के मध्य जगत पुरी थाना परिसर में रोगियों का होगा फ्री इलाज : थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह

पुलिस सप्ताह के मध्य जगत पुरी थाना परिसर में रोगियों का होगा फ्री इलाज : थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह!


नई दिल्ली 6 फ़रवरी। समाज के अलग - अलग क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख समाज सेवियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जगत पुरी पुलिस स्टेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई पेश की। प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर मौजूद इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव का भी शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस प्रतिनिधि मंडल में भीष्म लाल शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट बलदेव पार्क के चेयरमैन राजीव शर्मा, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, परवाना रोड़ शॉप कीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अरोड़ा, पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी के इंचार्ज करन सिंह मेहरा व जर्नलिस्ट रिया मुख्य रूप से शामिल रहे।



इस बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल पर चर्चा हुई और 16 - 22 फरवरी पुलिस सप्ताह में एक मेगा हैल्थ चेकअप कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया जो कि जगत पुरी थाना परिसर में ही लगाया जायेगा।


इस अवसर पर एस०एच०ओ  अभिषेक सिंह ने हैल्थ पर चर्चा करते हुए कहा कि भागदौड़ वाली व्यस्त जिंदगी में इंसान को स्वास्थ्य जांच के साथ - साथ प्रतिदिन व्यायाम के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा अगर हम प्रतिदिन सिर्फ़ एक घंटा अगर पैदल भी चल लेते हैं तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान