गुरचरन सिंह राजू ने किया वार्षिक शुकराना कीर्तन का आयोजन

 नई दिल्ली। कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम् पूर्व निगम पार्षद प्रीत विहार वार्ड सरदार गुरचरन सिंह राजू द्वारा बीते वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भव्य शुकराना कीर्तन का आजोजन भारती पब्लिक स्कूल में किया गया, जहां मशहूर ग्रंथी भाई चमनजीत सिंह जी, भाई बलबिंदर सिंह जी रंगीला व हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन पाठ किया गया। इस धार्मिक आजोजन में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कुलदीप चहल, सचिव मंजिंदर सिंह सिरसा, सिक्का ग्रुप के फ़ाउंडर गुरविंदर सिंह सिक्का, पूर्व विधायक नसीब सिंह, सर्व समाज राष्ट्रीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ० ताहिर सिद्दीक़ी, निगम पार्षद राजू सचदेवा, नीमा भगत, रमेश गर्ग, पंकज लूथरा, भाजपा नेता डॉ० वी० के० मोंगा, रवि प्रकाश शर्मा, आलोक राघव, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह पिंकी, सुखविंदर सिंह बब्बर, भूपिन्दर सिंह भुल्लर, गगन सिंह छियासी, जसमेस सिंह नोनी आदि ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि सभी धर्मों के मानने वालों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख लोगों ने भी शिरकत की तथा सारी संगत ने गुरु का लंगर भी ग्रहण किया ।





Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन