मौ० ताहिर सिद्दीकी ने व्यापारी भाईयों को कराया रोज़ा इफ़्तार

    नई दिल्ली 7 अप्रैल। सर्व समाज राष्ट्रीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारियों की राष्ट्रीय संस्था कैट के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मौ0 ताहिर सिद्दीकी द्वारा टैंक रोड स्थित उनके ऑफिस में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया। यह इफ़्तार की दावत खासतौर से व्यापारी भाईयों के लिए रखी गई जिसमें सभी धर्म के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर हरीश गांधी, नियाज़ अहमद मंसूरी, मौ0 जावेद सिद्दीकी, नसीम अख्तर, हाजी जमील अंसारी, इम्तियाज़ पप्पू, अदनान सऊद आदि समाज के जिम्मेदार लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

    इस अवसर पर मौ० ताहिर सिद्दीकी ने अपने मन के भाव प्रकट करते हुए कहा कि रमज़ान के पाक महीने में जगह-जगह रोज़ा इफ़्तार पार्टियां आयोजित होती हैं जिनसे समाज में आपसी सौहार्द को बल मिलता है, सभी धर्मों के लोगों के साथ बैठने का अवसर मिलता है। विचारों का आदान-प्रदान होता है। उन्होंने कहा देश का हित इसी में है कि सभी धर्मों के लोग एक दूसरे से प्रेम करें। 

    हरीश गांधी ने मौ० ताहिर सिद्दीकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ताहिर सिद्दीकी बिना किसी निजी स्वार्थ के देश को जोड़ने की फिक्र में लगे रहते हैं और इनकी सभी कारगुजारियों में एकता पर फोकस रहता है। उन्होंने कहा समाज में मौ० ताहिर जैसे लोगों की संख्या बहुत कम है। जावेद सिद्दीकी ने कहा कि मौ० ताहिर सिद्दीकी बिना लालच समाज के सभी वर्ग व सभी धर्म के लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा यह बड़े दिल व बड़ी सोच के साथ देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और बिना धार्मिक भेदभाव के सबकी मदद करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान