आर-डब्लू-ए- ऑफिस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सभी पार्टियों के क्षेत्रीय नेता व थानाध्यक्ष

 नई दिल्ली। आराम पार्क शास्त्री नगर नियर सरोजनी पार्क आर-डब्लू-ए- का ऑफिस उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुरेश कुमार बग्गा एडवोकेट, क्षेत्रीय निगम पार्षद राजू सचदेवा, कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू व कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी विकास बग्गा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर अनिल गोयल, श्री गीता पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रोहित गुप्ता, गीता कालोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुगल किशोर, समाज सेवी मनोज छाबड़ा, किशोर कुमार शर्मा, हाफिज़ सलीम अहमद, राहत अली आगा, हाजी युसुफ, हाजी आफ़ताब, परवेज आलम एडवोकेट, सलीम मलिक, इम्तियाज़ अंसारी आदि समाज के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे। मंच का संचालन फे़स ग्रुप के चेयरमैन व आर-डब्लू-ए- के सलाहकार डॉक्टर मुश्ताक अंसारी ने किया। 

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बग्गा ने कहा कि भविष्य में हम आर-डब्लू-ए- के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान व विकास योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। निगम पार्षद राजू सचदेवा ने भी आर-डब्लू-ए- पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निगम से सम्बंधित समस्याओं का निपटारा करने के लिए मैं खुद आर-डब्लू-ए- के ऑफिस में समय-समय पर उपस्थित रहूंगा और समस्याओं का निपटारा प्रमुखता से किया जायेगा। गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि जन सेवा कांग्रेस की रीत रही है, दिल्ली व देश में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से भी जनता भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा आर-डब्लू-ए- और क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कभी भी मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा जन सेवा में हाजिर हूं। आर-डब्लू-ए- अध्यक्ष जावेद अनवर समानी ने कहा कि क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास और जन समस्याओं के समाधान के लिए आर-डब्लू-ए- का गठन होना जरूरी था। हमारी आर-डब्लू-ए- जनता और जन प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सेतु का कार्य करेगी और प्रशासनिक कार्यों में भी जनता को सहयोग करेगी। 

इस आयोजन की सफलता में आर-डब्लू-ए- के पदाधिकारी जावेद अनवर समानी, अजीम अख्तर, जावेद मलिक, अल्ताफ़ हाशमी, डॉ0 मुश्ताक अंसारी, मौहम्मद मुस्तफा, नदीम अहमद सैफी, ताहिर सैफी, हाजी खालिद सिद्दीकी, नीरज शर्मा व अखलाक चौधरी आदि की कड़ी मेहनत रही।






Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन