दिल्ली में गरीबों पर चल रहा है भाजपा का बुलडोजर : चौ0 अनिल कुमार

 नई दिल्ली, 9 मई । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने शाहीन बाग में भाजपा शासित निगम द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा किया। गरीबों के मकानों को तोड़ने से बचाने पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कालकाजी पुलिस स्टेशन भी पहुँचे। शाहीन बाग में पहुँचकर चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में शासित भाजपा दिल्ली में अनाधिकृत अधिग्रहण को लगातार संरक्षण देती रही है परंतु तीनों निगमों के विलय के बाद तुरंत भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा बदले की भावना से निगम को पत्र लिखकर दिल्ली में जहांगीर पुरी में बेगुनाह गरीबों पर बुलड़ोजर चलाने के आदेश देना पूरी तरह नफरत की कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि यह एमसीडी का नही भाजपा की सोच का बुलडोजर है जो दिल्ली में चल रहा है जिसका दिल्ली की केजरीवाल सरकार मौन समर्थन कर रही है।

औखला में शाहीन बाग का दौरा करने के वक्त चौ0 अनिल कुमार के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चैयरमेन परवेज आलम, अनुज आत्रेय, पूर्व पार्षद खविन्द्र सिंह कैप्टन, हिदायतुल्लाह, महेन्द्र मंगला, आरफा खानम मुख्य रुप से मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 15 वर्षों से भ्रष्टाचार  में डूबी भाजपा को अचानक अनाधिकृत अधिग्रहण पर कार्यवाही करने की याद कैसे आई। उन्होंने कहा कि पहले जहांगीर पुरी और अब शाहीन बाग में बुलडोजर चलाना सीधा गरीबों पर अत्याचार करने वाला है। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा गरीब 8 लाख रेहड़ी पटरी वालों को आतंकवादी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि केन्द्र ने पूरे देश में सभी राज्यों को रेहड़ी पटरी संरक्षण कानून के तहत अजीविका चलाने के लिए इन्हें तहबाजारी के अंतर्गत रेहड़ी पटरी लगाने का अधिकार दिया गया था।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली भाजपा के इशारे पर निगम की कार्यवाही होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा और आम आदमी पार्टी मिलकर दिल्ली से गरीब लोगों को अनाधिकृत अधिग्रहण के नाम पर खदेड़ना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले ही 15 लाख से अधिक शिक्षित युवा बेरोजगार है, अब भाजपा दिल्ली में रेहड़ी पटरीवालों को उजाड़कर दिल्ली में बेरोजगारी को बढ़ावा देगी। दिल्ली में बेरोजगारी बढ़ने से अपराध भी बढेंगे जिसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

चौ0 अनिल कमार ने कहा कि यह चिंताजनक है कि भाजपा बुलडोजर रेहड़ी पटरी के साथ-साथ दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियां, गांवों तथा ओ जोन क्षेत्र में बसे 50 गरीब लोगों के मकानों को तोड़ने के लिए भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 1996 में ग्राम सभा की जमीनों को वन विभाग सौंप दिया गया था अब भाजपा और दिल्ली सरकार मिलकर दिल्ली के गांवो के 7000 एकड़ जमीन पर बसे 50 हजार लोगों को उजाड़ने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह लोग 1950 से यहां रह रहे है और 2006 में दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) के द्वारा संरक्षण दिया गया था।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जहां केजरीवाल सरकार दिल्ली में नई शराब नीति के द्वारा शराब की बोतल एक के साथ एक मुफ्त योजना के तहत दिल्ली बर्बाद कर रही है वहीं भाजपा नफरती बुलडोजर चलाकर दिल्ली को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को सत्ता में बैठाने वाले गरीब लोगों को दोनो पार्टियां उजाड़ने की कार्यवाही उनके साथ धोखा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस बेगुनाह दिल्लीवासियों और रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका के साधन को उजड़ने से बचाने के लिए भाजपा के नफरती बुलडोजर को चलने नही देगी।




Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन