सूचना क्रांति के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए राजीव गांधी ने

 


जनता को नफ़रत की आग में ढकेल रहे हैं वर्तमान राजनीतिज्ञ

नई दिल्ली 21 मई। मानव जागरूकता विकास समिति द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आराम पार्क स्थित फे़स स्टूडियों में किया गया। इस मौके पर यमुनापार विकास बोर्ड दिल्ली सरकार के पूर्व वाईस चेयरमैन अबजीत सिंह गुलाटी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुज आत्रेय, सर्वोकाँन वोल्टेज स्टेपलाइज़र कम्पनी के सी० एम० डी० हाजी कमरुद्दीन सिद्दीक़ी, कांग्रेस नेता मजीबुर्रहमान सिद्दीक़ी, विधिक एवं मानवाधिकार विभाग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश गोला एडवोकेट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गिलोत्रा, राजेन्द्र अरोड़ा, धीरज तंवर, कृष्णा नगर जे० जे० कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जुगल किशोर, दिल्ली प्रदेश मोमिन कांफ्रेस के सचिव हाजी रियाजुद्दीन अंसारी आदि वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
सरदार अबजीत सिंह गुलाटी ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। भारत में कम्पयूटर व मोबाइल को लेकर राजीव जी ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं ने हमेशा विकास और जनमानस के हित की राजनीति की लेकिन वर्तमान परिवेश की राजनीति को देखकर बड़ा अफसोस होता है, केंद्र में बैठी भाजपा राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को नफ़रत की आग में ढकेल रही है। विकास, महंगाई, बेरोजगारी पर बात करने के लिए भाजपा का एक भी नेता तैयार नही है। 
अनुज आत्रेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत राजीव गांधी ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन, मतदाताओं की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करके महिलाओं व युवाओं में देश भक्ति की भावना को जागृत किया तथा युवा वर्ग को राजनीति से जोड़ा। उन्होंने कहा राजीव जी के बाद जो देश का तीव्र गति से विकास हुआ उसकी बुनियाद राजीव जी ने ही डाली थी। दूरदृष्टि के नेता थे राजीव गांधी। हरीश गोला एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व० राजीव गांधी अल्प आयु में प्रधानमंत्री बने, उन्हें देश की सेवा करने का बहुत कम समय मिला लेकिन कम समय में भी उन्होंने कम्पयूटर, मोबाइल को भारत लाने जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए जिसे देश कभी भुला नही सकता। उन्होंने कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान भाजपा सरकार का विकास से कोई नाता नही और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए देश भर में हिन्दू मुस्लिम का खेल खेला जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ० मुश्ताक अंसारी ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में राजीव गांधी जैसे नेताओं की सख्त जरूरत है क्योंकि देश बेहद आर्थिक संकट व बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है, जो कि देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा राजीव गांधी शिक्षित व सक्षम नेता थे जिन्होंने देश के भविष्य निर्माण के लिए अनेकों योजनाएं बनाई और युवा शक्ति को देश के निर्माण में भागीदार बनाया।
इस मौके पर चौ० ब्रह्मपाल सिंह, मुस्तफ़ा गुड्डू, सलीम अंसारी, शेखर पलटा, डॉ० बिलाल अंसारी, मुमताज अली गुड्डू, अब्दुल कलाम आदि गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।




Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन