11 लाख किलोमीटर का सफ़र तय करेगी महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा



पूर्वी दिल्ली 21 मई। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा महालक्षी जन आशीर्वाद यात्रा का आयोज उत्तर पूर्वी दिल्ली में किया जा रहा है। यह यात्रा घोंडा विधानसभा में लगभग 7 दिन अलग अलग स्थानों से होकर भारतवर्ष में लगभग 11 लाख किलोमीटर का सफर तय करेगी । उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा से इसका आरंभ 15 मई 2022 को भजनपुरा के अंबिका पैलेस से प्राम्भ हुई जहा से विधि विधान के साथ हवन पूजन करके हुई उसके बाद अगले यात्रा का पड़ाव यमुना विहार के अग्रसेन भवन में रह जहा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया आज यानी कि शनिवार 21 मई 2022 को आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा" का अंतिम पड़ाव अरविंद नगर में सम्मेलन के संरक्षक ट्रस्टी व यात्रा के स्वागत अध्यक्ष नीरज गुप्ता के निवास पर किया गया । यात्रा में मुख्य रूप से दिल्ली प्रदेश युवा के अध्यक्ष व सम्पूर्ण दिल्ली (द.पू.) रथ यात्रा के संयोजक श्री भुवनेश सिंघल मुख्य रूप से रहे और माता महालक्ष्मी की दिव्य प्रतिमा पर पुष्पा की वर्षा कर आरती पूजन कर यात्रा को नगर में घुमाया गया । इस यात्रा का उद्देश्यों और 100 करोड़ की लागत से अग्रोहा में बन रहे महालक्ष्मी मंदिर पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में मुख्यथिति महन्त गुरु नवल किशोर दास रामायणी महाराज,उत्तर पूर्वी दिल्ली महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मनी बंसल,सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र खंडेलवाल, दिनेश धामा,दीपक देवल के साथ नीरज गुप्ता की पूज्य माता जी व घोंडा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा कश्यप,उपाध्यक्ष नील कमल चंदेल व आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर नीरज गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह सम्पूर्ण विश्व की सबसे लम्बी यात्रा है और अग्रोहा में माता लक्ष्मी का भव्य रूप से मंदिर बन रहा है इस लिए इस यात्रा को सम्पूर्ण जगत में घुमाया जा रहा है जिसकी शुरुआत हमारे क्षेत्र से हुई और हमको सौभाग्य मिला कि हम इस धर्मिक कार्य के पुण्य भागी बने और आज इस यात्रा का इस क्षेत्र से अंतिम पड़ाव हमारे निवास से हुआ और हमको गुरुओं का आशिर्वाद मिला हम खुद को सौभाग्यशाली मानते है जो माता का आशीर्वाद मिला।भुवनेश सिंगल ने बताया कि ये यात्रा लगभग 11 लाख किलोमीटर का सफर तय करेगी और मंदिर निर्माण में 100 करोड़ धनराशी लगेगी इसी के उपलक्ष में इस यात्रा को निकाल जा रहा है व   सभी संतान धर्म के लोगो को जगाने का काम किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन