भाजपा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा देश के सम्मान में जामा मस्जिद से लाल क़िला तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

 


किसी भी धर्म संप्रदाय के उपर हमारा राष्ट्र है और हमेशा रहेगा : वीरेंद्र सचदेवा


हमारा तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी एकता और हमारे भारत की आन-बान-शान है : अनीश अब्बासी 

नई दिल्ली। देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जामा मस्जिद क्षेत्र में मुस्लिम समाज के सैकड़ों नागरिकों के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत जामा मस्जिद स्थित मीना बाजार से हुई, जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए। सभी के हाथों में लहराता तिरंगा और आँखों में देशप्रेम की चमक देखते ही बन रही थी। 

इस दौरान जामा मस्जिद के अनेकों रास्ते भारत माता की जय’ वंदे मातरम्’ और ‘हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद’ के नारों से गूंज उठे और इस प्रकार तिरंगे की शान में लोगों ने माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनिश अब्बासी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, मोर्चा प्रभारी कारी मोहमद हारून सहित इरफान सलमानी, शबाना रहमान और इम्तियाज भी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि धर्मस्थल जामा मस्जिद से प्रारम्भ होकर लोकतंत्र के प्रतिक लाल किला तक निकाली गई इस यात्रा से हमने संदेश दिया है कि किसी भी धर्म संप्रदाय से ऊपर भारत राष्ट्र है और हमेशा रहेगा। जिस प्रकार से हमारे मुसलमान भाई बहनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपना स्नेह दिखाया वह एक मिशाल बना है। 

कार्यक्रम के आयोजक अनीश अब्बासी ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी एकता और हमारे भारत की आन-बान-शान है। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद इलाके में हुई इस तिरंगा यात्रा से मुस्लिम समाज ने यह साबित कर दिया है कि उनके लिए देश प्रेम सर्वप्रथम है, देशप्रेम किसी एक धर्म की नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल की आवाज है, देश के प्रति समर्पण, एकता और भाईचारे की जीवंत मिसाल बनकर आज  देशवासियों के सामने हैं।

श्री अब्बासी ने कहा कि आज अल्पसंख्यक समाज के लोगों को धर्म, जाति वा भाषा से ऊपर उठकर एकजुटता संग देश की अखंडता, भाईचारे और शांति को बनाए रखने का उद्देश्य रखना चाहिए।

इस अवसर पर आतिफ राशिद ने कहा कि जामा मस्जिद इलाके के लिए ऐतिहासिक दिन है जब इतनी भारी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं, बुजुर्ग वा बच्चे  तिरंगा हाथों में लिए अपना देश प्रेम जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार  में ही संभव हो सका है जो वास्तव में सबका साथ सबका विकास के लिए काम करती है।

वहीं इस मौके पर कारी मोहम्मद हारून ने कहा कि देश की आजादी में सभी कौमों के लोगों का योगदान था और इसी लिए आज भी हम सब देशवासी उन सभी उन शहीदों के बलिदान को मिलकर याद करते हैं।


रफ़ीक़ अहमद 

Comments

Popular posts from this blog

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी के प्रयासों से व्यापारियों को मिली एटीएम सुविधा

डॉ0 कलाम ने देश का नाम विश्व में रोशन किया : फिरोज अंसारी एडवोकेट