देशभक्ति के रंग में रंगा जगत पूरी वार्ड का इलाका

 



दिननि शाहदरा ज़ोन के डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम जगतपुरी वार्ड के निगम पार्षद राजू सचदेवा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चंदर नगर से शुरू होकर न्यू गोविंद पुरा स्थित गांधी पार्क पर सम्पन्न हुई।

इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल गोयल विशेष रूप से शामिल रहे। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक भी मौजूद थे। सभी के हाथों में तिरंगे झंडे लहरा रहे थे और लोग देशभक्ति गीतों पर उत्साह से थिरकते नज़र आए।

इस अवसर पर डॉ. अनिल गोयल ने कहा, बड़ी कुर्बानियों के बाद हमें यह आज़ादी मिली है, जिसे कायम रखने के लिए हमारे सैनिकों ने अनेक बार दुश्मनों से जंग लड़ी है। ऑपरेशन सिंदूर भी उसी का एक अहम हिस्सा है।

वहीं राजू सचदेवा ने कहा, देश को आज़ाद कराने में सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोगों की संयुक्त कुर्बानियां रही हैं। देश का संपूर्ण विकास भी केवल एकता में ही संभव है। 

इस यात्रा में फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल राणा, पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, फ़िक्की के पेट्रन हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी, भीम सैन अरोड़ा, प्रवीण चौधरी, अंजू गोगिया, रंजीत और नईम मंसूरी आदि गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी के प्रयासों से व्यापारियों को मिली एटीएम सुविधा

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज