सीनियर कांग्रेस लीडर व हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ढ़ोल नगाड़ों के बीच अरविन्दर सिंह लवली ने संभाला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार


    नई दिल्ली, 14 सितम्बर, 2023 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रुप से अध्यक्ष पद संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने श्री अरविन्दर सिंह लवली को विधिवत चार्ज देते हुए चुनौती पूर्ण समय में काम करने का सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री दीपक बाबरियापूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री अजय माकनसुभाष चौपड़ाजय प्रकाश अग्रवालचौअनिल कुमार के अलावा कांग्रेस कार्यसमित के सदस्य सर्वश्री मनीष चतरथदेवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथश्री संदीप दीक्षितपरवेज हाश्मी0भा00कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेश    लिलौठियादिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सर्वश्री हारुन यूसूफश्री राजकुमार चौहानपूर्व विधायक श्री जयकिशनकांग्रेस प्रवक्ता रागिणी नायक में सम्बोधित किया व पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार व डाउदित राजकांग्रेस कार्यसमित के सदस्य श्री पवन खेड़ापूर्व विधायक मुकेश शर्मा और अल्का लांबा0भा00कमेटी सचिव अभिषेक दत्तशिव भाटिया और अमृता धवनपूर्व मंत्री डानरेन्द्र नाथश्री मंगतराम सिंघलश्री रमाकांत गोस्वामीप्रोकिरण वालियानिगम के अलावा दिल्ली के सभी पूर्व सांसदपूर्व मंत्री व पूर्व विधायकनिगम पार्षदयुवा कांग्रेसमहिला कांग्रेसएनएसयूआई सेवादल आदि सभी सबंध संगठनों के पदाधिकारीसभी जिला व ब्लाक अध्यक्ष और श्री अमित मलिकपरविन्दर शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री श्री राजकुमार चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व सभा का संचालन प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री ब्रहम यादव ने किया व मंच व्यवस्था दिल्ली नगर निगम के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर व पीसीसी डेलीगेट श्री जय करण चौधरी देख रहे थे।



    इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा ने श्रीमती सोनिया गांधी जीश्री मल्लिकार्जुन खरगे जीश्री राहुल गांधी जीश्रीमती प्रियंका गांधी जीश्री के.सीवेनुगोपाल जी व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया जी सहित पार्टी हाईकमान का श्री अरविन्दर सिंह लवली की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव रखाजिसको वहां मौजूद हजारों लोगों ने सर्वसम्मति से पारित किया।


    आज सुबह 10 बजे से ही पूरा नई दिल्ली क्षेत्र कांग्रेसमय हो गया था। सैकड़ों  की संख्या में लोग टोलियों में हाथों में तिरंगे झंडे लेकर ढोल नगाड़ों के साथ राजीव भवन पहुचने शुरु हो गए थे। आईटीओ चौक से मिंटो ब्रिज व रामलीला मैदान तक निजी वाहनों की भीड़ के चलते लोग पैदल ही प्रदेश कार्यालय पहुचे। सैंकड़ों की संख्या में दिल्ली की दूर दराज के क्षेत्रों से लोग मेट्रो से कांग्रेस की टोपी लगाकर इस आयोजन में पहुचे। महिलाओंनौजवानों व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की।


    आम कार्यकर्ताओं का यह कहना था कि यह जनसभा नही बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मेला है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश व उत्साह को देखते हुए यह झलक रहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जनहित के हर मुद्दे पर जोरदार तरीके से हमलावर रहेगी। उत्साहित कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबादप्रियंका गांधी जिंदाबादअरविन्दर सिंह लवली जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। पूरे नई दिल्ली क्षेत्र को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग व पोस्टरों से पाट दिया था।


    श्री दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कभी भी कमजोर नही थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का यह मेला देखने के बाद यह साबित हो गया है कि पार्टी हाईकमान का निर्णय सही है व दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपना पुराना स्थान प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शानदार शासनकाल को आज भी लोग याद करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो पार्टी के हर कार्यकम में बढ़चढ़ कर भाग लें।


श्री अजय माकन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगेहजारो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इसका प्रमाण है। श्री माकन ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को जिताकर जो हालात देश और दिल्ली में बन गए हैअब लोगों को समझ आ गया है कि उन्होंने गलती की थी। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह बात आम जनता तक पहुचानी है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है। हम मिलकर दिन रात काम करके संगठन को मजबूत बनाऐंगे। हमें कांग्रेस को वापस लाना है।


श्री जय प्रकाश अग्रवाल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि श्री अरविन्दर सिंह लवली में संगठन को मजबूत करने की अद्भुत शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस लें। श्री अरविन्दर सिंह लवली ने इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वो दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों मे बूथ स्तर तक न केवल संगठन को मजबूत करें बल्कि दिल्ली की आम जनता की समस्याओं के साथ पूरी तरह सरोकार रखकरउनके समाधान के लिए प्रयास भी जारी रखें और जरुरत पड़ने पर अपने अपने क्षेत्रों में जनहित के मुद्दे पर आंदोलन चलाने से पीछे न हटे। श्री लवली ने आक्रामक अंदाज में कहा कि दिल्ली कांग्रेस साम्प्रदायिक शक्तियों व दिल्ली में जनहित के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई आक्रामक रुप से लड़ेगी। श्री लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सभी धर्मों में बराबर का विश्वास है। हमारी प्राथमिकता धर्मनिरपेक्षता की रक्षा व जनता की सेवा करना है।

    श्री लवली ने तल्क लहजे में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में कुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी मुखर रुप से न केवल अपना पक्ष रखेगी बल्कि हम इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। श्री लवली ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में जो विश्वास पार्टी हाई कमान ने मेरे अंदर जताया है वो विश्वास कार्यकर्ताओं की ताकत व उनके आर्शीवाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि मैं स्वयं कार्यकर्ता बनकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करुॅगा।


कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि श्री अरविन्दर सिंह लवली भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर सुख शांति व समृद्धि के लिए कालका जी मंदिर गए थे व उसके उपरांत उन्होंने हजरत निजामुदद्ीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद श्री लवली श्री गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेकने के बाद चर्च भी जाऐंगे।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन