शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवॉर्ड 2024 से नवाजे जाएंगे बागपत के विपुल जैन

    बागपत। शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवॉर्ड कमेटी की एक बैठक दिल्ली में हुई।कमेटी की बैठक में अलग-अलग समाजसेवियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश से सुप्रसिद्ध समाज सेवी विपुल जैन का नाम अवार्ड कमेटी द्वारा शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवॉर्ड 2024 के लिए सिलेक्ट कर दिया गया। शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह अस्त ने बताया कि विपुल जैन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं और हर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनके द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को पूरी जोर-जोर से उठाया जाता है और उसके कई अच्छे परिणाम भी सामने आते हैं। उन्हें अभी तक कई अवॉर्डों से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। उनकी कमेटी उन्हें अवार्ड देकर अपने आप को भी गौरवान्वित महसूस कर रही है। आगामी 29 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में उन्हें शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवॉर्ड 2024 से नवाजा जाएगा। शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवॉर्ड कमेटी की बैठक में हरजीत कौर सरदार अमरजीत सिंह बब्बू विकास जैन सरदार त्रिलोचन सिंह वंदना सरदार हरविंदर सिंह सोखी सरदार परमजीत सिंह मारवा सरदार राजदेव सिंह खुरमी सरदार कुलदीप सिंह मरवा के अलावा समिति के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह अस्त उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन