नेपाली एक्ट्रेस नीतू कोइराला को मुंबई में मिला आईफा अवॉर्ड

    मुंबई। दादा साहेब फालके इंडियन टेलिविजन अवॉर्ड के बेनर तले विले पार्ले ईस्ट स्थित होटल सहारा स्टार में IIFA अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया। अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित  इस अवार्ड समारोह में फिल्म जगत की बहुत सी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में नेपाल की मॉडल, एक्ट्रेस नीतू कोइराला को भी आईफा अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

    हम आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि नीतू कोइराला को जब भारत में सम्मानित किया गया है। नीतू कोइराला नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत सी फिल्में व म्यूजिक एल्बम में काम किया है। नीतू मुंबई व दिल्ली फिल्म जगत के लिए भी कोई नया चेहरा नहीं है, नीतू ने भारत में भी कई हिंदी प्रोजेक्ट किए हैं।इसके अलावा नीतू कोइराला को भारत के कई राज्यों में विभिन्न अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। नीतू कोइराला को इस बात के लिए  भी पहचान जाता है कि वह नेपाल कल्चर को भारत में प्रमोट कर रही हैं। समाज सेवा के कार्यों में भी नीतू काफी रुचि नहीं लेती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी के प्रयासों से व्यापारियों को मिली एटीएम सुविधा

डॉ0 कलाम ने देश का नाम विश्व में रोशन किया : फिरोज अंसारी एडवोकेट