गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का ग्रुप ने किया शरबत व लंगर वितरित

                     गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का ग्रुप ने किया शरबत व लंगर वितरित

नई दिल्ली। सिक्खों के पाँचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौक़े पर सिक्का ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरिन्दर सिंह सिक्का द्वारा उनके प्रीत विहार स्थित ऑफिस के बाहर हर साल की तरह इस वर्ष भी मीठे पानी की छबील और लंगर वितरण का आयोजन किया गया। क़हर बरसाने वाली गर्मी में जहाँ विकास मार्ग से गुज़रते राहगीरों नें ठंडा शरबत् और लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर  दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से पहुँची  संगत ने भी सेवा की और लंगर खाया।

 

इस मौक़े पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के हैड ग्रंथि ज्ञानी रणजीत सिंघ, कृष्णा नगर डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली विंग) के वाइस प्रेसिडेंट सरदार अमनजीत सिंघ प्रीत विहार, दिल्ली गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर सरदार भूपिन्दर सिंघ भूल्लर, फ़ेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, प्रीत विहार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, सैय्यद फ़रहत अली, विनीत गुप्ता, कुलदीप अरोड़ा पप्पे, हरचरन  सिंघ हर्षी, जय किशन मलिक, डॉ० बिलाल अंसारी इत्यादि महानुभाव भी उपस्थित रहे और आपसी भाईचारे का सुन्दर माहोल यहाँ देखने को मिला। 


इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सिक्का ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की जीवन शैली से हमें गरीब, असहाय व ज़रूरतमंद को मदद करने का संदेश मिलता है, उन्हीं की शिक्षा से प्रेरित होकर हम हर वर्ष मीठे पानी व लंगर का वितरण करते हैं। गुरचन सिंह राजू ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने अन्याय के विरुद्ध हमेशा आवाज़ बुलंद की और संगत को सच्चाई के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

 



Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान