Posts

Showing posts from 2025

Legendary Tabla Maestro Passes Away: A Great Loss to Indian Classical Music

Image
  Delhi: Indian classical music fraternity is in deep sorrow today as Ustad Naseem Ahmad Sahab, a renowned tabla maestro and ghazal accompanist, passed away at the age of 68 years. He breathed his last at 1:00 PM at Kailash Deepak Hospital, Delhi, after suffering a heart attack. Belonging to a prestigious musical lineage, he was the great-grandson of the legendary Ustad Ahmed Jan Thirakwa of the famed Muradabad Gharana. Music was not just his profession, but his legacy, devotion, and identity. He was also the elder brother of Naeem Ali, and among music lovers, he was lovingly known as the “Indian Ghulam Ali” due to his soulful understanding of ghazals and exceptional accompaniment skills. Ustad Sahab served Indian music for decades through his association with Akashwani Delhi, where he worked as a First Grade Tabla Vadak. After years of dedicated service, he retired with immense respect and admiration. Throughout his illustrious career, he was honoured with multiple awards for his ...

शिक्षा ऐसी शेरनी का दूध है जिसे पीकर इंसान हर फ़ील्ड में दहाड़ता है : चौधरी ज़ुबैर अहमद

Image
देश के प्रति बाबा साहेब का योगदान अमिट और प्रेरणादायक है : डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी  नई दिल्ली, 6 दिसंबर। भारतीय लोकतंत्र के महान शिल्पी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आज राजधानी के न्यू सीलमपुर क्षेत्र में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सहयोग तथा फेस इस्लामिक कल्चर कम्युनिटी इंटीग्रेशन (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। समारोह का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अंसारी ने किया। समारोह की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने संविधान निर्माण, सामाजिक समरसता, समानता और मानवाधिकारों की दिशा में बाबा साहेब के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद मौजूद रहे। उनके साथ अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें फ़िक्की के सचिव सलीम अहमद, कोषाध्यक्ष शबाना अज़ीम, सैयद नासिर...

जलकल्याण के प्रयासों को मजबूत करता है समाजहित में काम करने वालों का सम्मान : दिनेश गुप्ता

Image
फ़ेस ग्रुप ने दिनेश कुमार गुप्ता को फ़ेस नेशनल हेल्थ अवॉर्ड समारोह हेतु आमंत्रित किया जे० पी० गुप्ता  दिल्ली, 4 दिसंबर। राजधानी में 13 दिसंबर को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित होने वाले फ़ेस नेशनल हेल्थ अवॉर्ड और ‘स्वास्थ्य जागरूकता—बेहतर कल की ओर’ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी ने ट्रैफ़िक ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता (आईपीएस) से मुलाक़ात कर उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में फ़ेस ग्रुप की ओर से शबाना अज़ीम, करण मेहरा, ललित गर्ग और मोहित गर्ग शामिल रहे। बैठक के दौरान समारोह के उद्देश्य, उसके सामाजिक महत्व तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा देने वाले संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा...

श्याम जाजू ने की फ़ेस नेशनल हेल्थ अवार्ड समारोह हेतु फ़ेस ग्रुप की सराहना

Image
NIGAM PARSHAD Sh  दिल्ली। देश में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से फ़ेस ग्रुप द्वारा 13 दिसंबर को कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित होने वाले फ़ेस नेशनल हेल्थ अवार्ड समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू से मुलाक़ात कर उन्हें समारोह में वीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर मेरी दिल्ली मेरी शान के एडिटर गोपाल राजपूत और फ़ेस ग्रुप की कोऑर्डिनेटर शबाना अज़ीम भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान फ़ेस ग्रुप द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की पहल पर विस्तार से चर्चा हुई। आमंत्रण स्वीकार करते हुए श्याम जाजू ने समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया और फ़ेस ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “समाज के बेहतर निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने वाले लोगों को सम्मानित करना न सिर्फ़ एक सकारात्मक पहल है, बल्कि इससे समाज में सेवा करने वालों की कार्य क्षमता और प्रेरणा में बढ़ोत्तरी ह...

56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने प्रमोट की अपनी फ़िल्म ‘धुरंधर’

Image
  जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के मंच पर शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने समापन समारोह में शिरकत कर फ़िल्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता को और मजबूती दी। समारोह के दौरान फ़िल्म का रोमांटिक गीत ‘गहरा हुआ’, जिसे शशवत सचदेव ने संगीतबद्ध किया है और अरिजीत सिंह व अरमान खान ने स्वर दिए हैं, पेश किया गया। इरशाद कामिल के लिखे इस गीत ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और इसे जोरदार तालियों से सराहा गया। रणवीर सिंह ने IFFI मंच पर गीत पेश किए जाने पर खुशी जताई और टीज़र, ट्रेलर व गानों को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर धन्यवाद दिया। फ़िल्म के निर्देशक आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि उनकी नेशनल अवॉर्ड विजेता फ़िल्म ‘URI: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को दुनिया ने खूब सराहा है, और ‘धुरंधर’ भी एक ऐसी ही भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिनेमाई अनुभूति देने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म का मकसद एक भारतीय कहानी को विश्व स्तर पर ले जाना है—जिस तरह चीन की ‘क्राउचि...

मनीष मल्होत्रा की ‘गुस्ताख़ इश्क़’ ने जीता दर्शकों का दिल, नेटिज़न्स बोले– “मस्ट वॉच फिल्म!”

Image
  मनीष मल्होत्रा की नई फ़िल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सराही जा रही है। नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख़ और शरीब हाशमी अभिनीत यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही पुरानी मोहब्बत का एहसास जगाते हुए दर्शकों को फिर से इश्क़ में डूबो रही है। तेज़-तर्रार और चमकदार कहानियों के दौर में ‘गुस्ताख़ इश्क़’ अपने शांत, गहरे और भावनात्मक अंदाज़ से लोगों को इश्क़ महसूस करवाती है। फ़िल्म वह एहसास लौटाती है, जो धीरे-धीरे पनपता है, दिल में ठहरता है और क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी साथ बना रहता है। दर्शक इसे “मस्ट वॉच” करार दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ़ों की बौछार हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह फ़िल्म कला और जीवन से भरी हुई है—बिल्कुल मनीष मल्होत्रा की खासियत की तरह—और गुलज़ार साहब के गीतों ने इसे और भी ख़ास बना दिया है। फ़िल्म की कहानी, इसके संवाद और पुरानी शैली की शायरी दर्शकों के लिए किसी मुख्य किरदार से कम नहीं लग रही। वहीं फ़िल्म समीक्षक भी इसके पक्ष में उतर आए हैं। अभिनय, भावनात्मक परतें, विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख़ की केमिस्ट्री...

मौलाना आज़ाद शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान 2025 में शौक़त मुफ़्ती को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Image
  नई दिल्ली 30 नवंबर। हिन्द गुरु, ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित मौलाना आज़ाद एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन ओखला स्थित हिन्द गुरु अकादमी में अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारत की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के महान शिल्पकार मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की शिक्षा-सेवा को नमन करते हुए उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया, जिन्होंने देश में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षण संस्थानों, समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रशिक्षण केन्द्रों, कौशल विकास संगठनों और शिक्षा नवाचार से जुड़े विशिष्ट जनों ने सहभागिता की।  कार्यक्रम का सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षण वह रहा, जब देश के वरिष्ठ शिक्षाविद व समाजसेवी शौक़त मुफ़्ती को उनके असाधारण शैक्षिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से विभूषित किया गया। शौक़त मुफ़्ती, हैमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देशभर में शिक्षा को सुलभ और समान अवसर वाला बनाने क...

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान

Image
  नई दिल्ली। फेस ग्रुप द्वारा आगामी 13 दिसंबर को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित किए जाने वाले ‘फेस नेशनल हेल्थ अवॉर्ड’ तथा ‘हेल्थ अवेयरनेस फॉर बैटर टुमारो’ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी के नेतृत्व में होने वाला यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन स्वास्थ्य जगत, प्रशासन और राजनीति से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फेस ग्रुप की ओर से स्वास्थ्य और राजनीतिक जगत के महत्वपूर्ण नामों को निरंतर आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में फेस ग्रुप के डेलिगेशन ने कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल, सीलमपुर विधानसभा के विधायक चौधरी जुबैर अहमद और शाहदरा साउथ ज़ोन, दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मुश्ताक़ अंसारी के साथ हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी और उज...

चंद्र नगर सामुदायिक भवन में ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण, भाजपा नेता व सामाजिक संगठनों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

Image
  उज़मा अंसारी  नई दिल्ली। शाहदरा साउथ ज़ोन एमसीडी के डिप्टी चेयरमैन एवं जगतपुरी वार्ड के निगम पार्षद राजू सचदेवा द्वारा चंद्र नगर स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समूहों को एक मंच पर लाकर प्रधानमंत्री के संदेश को सामूहिक रूप से सुनने और समझने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा, जहाँ प्रतिभागियों ने मन की बात कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर आपसी चर्चा भी की। विशेष रूप से भाजपा नेता दीपक मल्होत्रा, ममता सचदेवा, फेस ग्रुप के चेयरमेन डॉक्टर मुश्ताक अंसारी, सोनम बेकर्स के सीएमडी हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी, सुमित शाह, इंदु बाला, योगेश गौड़, फ़िक्की के सचिव सलिम अंसारी, महेश अरोड़ा, समीर अहमद, अनिल सपरा, किशन लाल, संजीव आनंद, मुस्तफ़ा अहमद, चीनू भाई आदि की ...

समाज सेवी मोहम्मद ताहिर का आकस्मिक निधन, आज़ाद मार्केट क्षेत्र में शोक की लहर

Image
  नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सीनियर वर्कर व समाज सेवी मोहम्मद ताहिर का अचानक निधन हो गया। लगभग 57 वर्ष के मोहम्मद ताहिर  के निधन की खबर से आज़ाद मार्केट सहित पूरे क्षेत्र में शोक और दुख का माहौल देखा गया। परिवार के मुताबिक मोहम्मद ताहिर अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनको मंगलवार शाम को नमाज़-ए-जनाज़ा की अदायगी के बाद पुरानी दिल्ली के सूर्यभूषण चौक स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक इमरान हुसैन, सोमरत शर्मा, विशेष रवि, निगम पार्षद उषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद ताहिर अपने क्षेत्र में बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव और सभी के सुख-दुख में साथ देने वाले नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यों को बड़ी क्षति हुई है। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि ताहिर साहब हमेशा भाई चारा, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते थे। श्रद्धांजलि देने वालों में ...

गो रक्षक दल के विरुद्ध उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज

Image
 नई दिल्ली, दिल्ली भाईचारा अमन कमेटी और शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी के सदस्यों ने डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग की अध्यक्षता में पिछले दिनों 27 नवंबर 2025 गोकुलपुरी क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों को तथाकथित गो रक्षक दल के आकाश पंडित, राहुल पचौरी और उनके साथियों द्वारा कानून  हाथ में लेकर मार्केट के दुकानदारों को धर्म के नाम पर गली गलौज धमका कर और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सांप्रदायिकता फैलाने को लेकर उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा को शिकायत दर्ज कराई।  राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग ने कहा कि हो सकता है उन दुकानदारों में कोई दुकानदार बिना लाइसेंस आदि के अपनी दुकान चला रहा हो, तो उनको वहां से हटाना या उनका चलान करना सिर्फ दिल्ली नगर निगम, प्रशासन अथवा पुलिस विभाग का दायित्व है।किसी भी सांप्रदायिक दल, राजनीतिक दल, संस्था या व्यक्ति विशेष को कोई अधिकार नहीं है कि वो कानून अपने हाथ में लेकर शहर की सड़कों पर खुले आम अराजकता या सांप्रदायिकता फैलाने का काम करें, इस लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्वयं ही संज्ञान लेते ह...

शाम-ए-महफ़िल विद अरविंद वत्स सांस्कृतिक इवेंट में नामचीन हस्तियाँ भी हुईं सम्मिलित

Image
शबाना अज़ीम  नई दिल्ली 20 नवंबर। राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर स्थित ए.पी.वी. स्टूडियो में आयोजित “शाम-ए-महफ़िल विद अरविंद वत्स” कार्यक्रम ने कला, संगीत और मनोरंजन की ऐसी छटा बिखेरी जिसने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक मोहित रखा। विविध रंगों से सजे इस सांस्कृतिक आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को अनेक गुना बढ़ा दिया। कार्यक्रम में सूफी ग़ज़ल गायक और सेलिब्रिटी अतिथि अशु पंजाबी ने अपनी मधुर वाणी से समा बाँधा, वहीं फ़िल्म अभिनेत्री फरहीन फ़लक की मौजूदगी ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। फेस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए और कला एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में गायिका जैस्मिन और गायिका पूनमश्री की मनमोहक प्रस्तुतियाँ विशेष रूप से सराही गईं। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि रघवीर मित्तल तथा संरक्षक अश्वनी शर्मा और ललित गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कलाकारों को बधाई दीं। कार्यक्रम में कुछ नए कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा अरविंद वत्स ...

गुलफिशा और मोहम्मद ज़ैद के सगाई समारोह में शामिल हुए बिरादरी के ज़िम्मेदार और रिश्तेदार

Image
शबाना अज़ीम  नई दिल्ली 16 नवंबर 2025। मरहूम हाजी अब्दुल रहीम के परिवार में एक यादगार और मोहब्बतों से भरपूर सगाई समारोह ओखला स्थित ली एलीगैंट रॉयल बैंक्वेट में संपन्न हुआ, जिसमें उनकी पोती गुलफिशा और हाजी इरफ़ान कुरैशी के सुपुत्र मोहम्मद ज़ैद का रिश्ता दुआओं और खुशी की फिज़ाओं के बीच मुक़र्रर किया गया। दोनों परिवारों ने अपने मेहमानों का जिस गर्मजोशी और अदब से इस्तक़बाल किया, जिससे महफ़िल और भी अधिक ख़ुशगवार हुई। दिल्ली ओखला निवासी हाजी बाबू कुरैशी की बेटी गुलफ़िशा और हापुड़ निवासी हाजी इरफान कुरैशी के बेटे मोहम्मद ज़ैद के इस पवित्र बंधन का जश्न पूरे सम्मान और खुशी के साथ मनाया गया। महफ़िल में रिश्तेदारों, बिरादरी और समाज के ज़िम्मेदार लोगों की बड़ी तादाद में शिरकत रही।  हाजी बाबू क़ुरैशी ने मेहमानों के लिए बहुत ही उम्दा लज़ीज़ खानों की अनेकों वैराटियों का अहतमाम किया बैंक्वेट को भी बहुत ख़ूबसूरत तरीके से सजाया गया था।  कार्यक्रम में समाज के कई महत्वपूर्ण हस्तियों की मौजूदगी ने महफ़िल की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया। इनमें मछली मुर्गा मंडी दिल्ली सरकार और ऑल इंडिया जमीयतुल कुर...

यूसुफ़ और यासमीन के वलीमें की दावत में समाज के ज़िम्मेदार भी हुए शामिल

Image
  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 15 नवम्बर 2025 की शाम मंसूरी परिवार के वलीमा समारोह ने खुशियों और रौनक का अद्भुत माहौल प्रस्तुत किया, जहां यूसुफ मंसूरी और यासमीन मंसूरी के वालिमें की दावत को पूरे सम्मान और दुआओं के साथ मनाया गया। आयोजन में मेज़बान सिकन्दर मंसूरी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए अल्लाह से नव दंपत्ति के सुखद व समृद्ध जीवन की कामना की। इस पावन अवसर पर दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के चीफ़ इंचार्ज सैयद काशिफ अली निज़ामी, मेंहदी हसन मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूरी फैडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी, प्रमुख समाजसेवी  नियाज़ अहमद (पप्पू मंसूरी) राष्ट्रीय महासचिव मंसूरी फैडरेशन ऑफ इंडिया, नफ़ीस मंसूरी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदंपत्ति को ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा परिवार की मेहमाननवाज़ी की सराहना की। दूल्हे यूसुफ़ मंसूरी, स्वर्गीय अली मोहम्मद तथा मोहम्मद इस्लाम ख़ान के प्रिय पौत...

गुरु अर्जुन देव जी के 350वें शहीदी दिवस पर लाल क़िला में होने वाले भव्य समागम की तैयारी हेतु दिल्ली में निकलीं नगर कीर्तन यात्राएँ

Image
  ज़ैनब अंसारी  नई दिल्ली 21 नवंबर। सिखों के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता के एक विशाल वातावरण में डूबी हुई है। इसी अवसर पर आगामी 23, 24 और 25 नवम्बर को लाल क़िला के प्रांगण में एक भव्य समागम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गुरु अर्जुन देव जी के जीवन, शिक्षा, त्याग और मानव कल्याण के संदेश को समर्पित विशेष प्रदर्शनी के साथ-साथ कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह संपूर्ण आयोजन दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में संगत की भागीदारी अपेक्षित है। इस मुख्य कार्यक्रम से पूर्व दिल्ली के विभिन्न इलाकों में नगर कीर्तन यात्राएँ लगातार निकाली जा रही हैं, जिनमें श्रद्धालु कीर्तन, झाँकियों और गुरु परंपरा का संदेश लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी श्रंखला में 21 नवंबर को एक विशेष नगर कीर्तन यात्रा रशीद मार्केट गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर खूरेजी, लक्ष्मी नगर और अन्य इलाकों से होती हुई जब शंकर विहार क्षेत्र में पहुँची तो यहाँ फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्...

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय : बंसी लाल

Image
  कोई भी धर्म विभाजन का संदेश नहीं देता : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी  नई दिल्ली। नई लाहौर शास्त्री नगर स्थित बाबा बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ तुलसी विवाह कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथावाचक तुलसी महाराज ने भावपूर्ण शैली में कथा वाचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। यह आयोजन मंदिर की संचालिका तथा प्रमुख समाजसेवी स्नेह लता शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने क्षेत्र में धार्मिक वातावरण के संवर्धन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार की दिशा में सराहनीय पहल की है। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व पार्षद तथा मंदिर के संस्थापक बंसी लाल (नेताजी), प्रमुख समाजसेवी विकास जैन, फेस मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अंसारी सहित अनेक सम्मानित नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों तथा स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण को और अधिक गरिमामय बनाया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद बंसी लाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यधिक मात्रा में विदेशी सभ्यता के प्रभाव में आकर अपने मूल सांस्कृतिक मूल्य...

पंडित नेहरु की लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच ने भारत को अलग पहचान दी : देवेन्द्र यादव

Image
  नई दिल्ली, 14 नवम्बर, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरु की 136वीं जन्म जयंती पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पंडित नेहरु की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करके अपनी श्रद्धाजंलि दी। देवेन्द्र यादव ने प्रातः शांति वन जाकर भी पं0 जवाहरलाल नेहरु की समाधि पर फूल चढ़ाए। पं0 नेहरु का बच्चों के प्रति लगाव के कारण 14 नवम्बर नेहरु जी की जयंती बाल दिवस के रुप में मनाई जाती है। पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में देवेन्द्र यादव के साथ प्रदेश प्रशासनिक इंचार्ज जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, हर्ष चौधरी, आदेश भारद्वाज, मौहम्मद उस्मान और सुमित शर्मा, राहुल धानक, पुष्पा सिंह, कमल अरोड़ा, ईश्वर बागड़ी, अब्दुल वाहिद, जयप्रकाश, सुरेशवती चौहान, नरेश शर्मा नीटू, पठानिया, त्रिलोक चौधरी, प्रमोद जयंत, कुवंर गोपाल, अक्षय कुमार और योगेश जैन मुख्य रुप से मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पं0 नेहरु ने आजादी के बाद जिस तरह देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करके दूरदर्शिता के साथ हर वर्ग के विकास, कल्याण और समानता बनाने का काम किया था। यु...