शाम-ए-महफ़िल विद अरविंद वत्स सांस्कृतिक इवेंट में नामचीन हस्तियाँ भी हुईं सम्मिलित
शबाना अज़ीम
नई दिल्ली 20 नवंबर। राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर स्थित ए.पी.वी. स्टूडियो में आयोजित “शाम-ए-महफ़िल विद अरविंद वत्स” कार्यक्रम ने कला, संगीत और मनोरंजन की ऐसी छटा बिखेरी जिसने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक मोहित रखा। विविध रंगों से सजे इस सांस्कृतिक आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को अनेक गुना बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में सूफी ग़ज़ल गायक और सेलिब्रिटी अतिथि अशु पंजाबी ने अपनी मधुर वाणी से समा बाँधा, वहीं फ़िल्म अभिनेत्री फरहीन फ़लक की मौजूदगी ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। फेस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए और कला एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में गायिका जैस्मिन और गायिका पूनमश्री की मनमोहक प्रस्तुतियाँ विशेष रूप से सराही गईं।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि रघवीर मित्तल तथा संरक्षक अश्वनी शर्मा और ललित गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कलाकारों को बधाई दीं। कार्यक्रम में कुछ नए कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा अरविंद वत्स ने भी कई गीत पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनेता भोला आनंद, होटल क्लार्क हाइट्स के निदेशक अशोक त्रेहन, फेस ग्रुप की पी.आर.ओ. शबाना अज़ीम, एंकर एवं अभिनेत्री नीरू सेहगल, फ़ैशन डिज़ाइनर श्वेता चुघ, इवेंट आयोजक तुलसी मस्किन और बृजनाथ, गायिका कंचन चौधरी, इमैनुएल फ्रेंक, मेघा भारद्वाज, रमेश झा, अशोक मैगनेट, तथा अतिथि पूनम शर्मा, जेसिका, रत्ना सिंह, और गायक अमन परवाना, अर्चना यादव, शुभांगी लोवंशी, गौतम कपूर, शशि बाला, संध्या शर्मा, आशिष सिंगला, आशा पिटेर और नेहा कपूर भी उपस्थित रहे। सभी मेहमानों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सजीव और स्मरणीय बना दिया।
पूरे कार्यक्रम को अपनी ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रस्तुति शैली से जीवंत बनाए रखा शो कीं एंकर अनु फ्रेंक ने, जिन्होंने मंच संचालन को पेशेवर अंदाज में निभाते हुए महफ़िल को सतत गति प्रदान की।

.jpeg)
.jpeg)


Comments
Post a Comment