गो रक्षक दल के विरुद्ध उत्तर पूर्वी जिले के पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली, दिल्ली भाईचारा अमन कमेटी और शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी के सदस्यों ने डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग की अध्यक्षता में पिछले दिनों 27 नवंबर 2025 गोकुलपुरी क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों को तथाकथित गो रक्षक दल के आकाश पंडित, राहुल पचौरी और उनके साथियों द्वारा कानून हाथ में लेकर मार्केट के दुकानदारों को धर्म के नाम पर गली गलौज धमका कर और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सांप्रदायिकता फैलाने को लेकर उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा को शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग ने कहा कि हो सकता है उन दुकानदारों में कोई दुकानदार बिना लाइसेंस आदि के अपनी दुकान चला रहा हो, तो उनको वहां से हटाना या उनका चलान करना सिर्फ दिल्ली नगर निगम, प्रशासन अथवा पुलिस विभाग का दायित्व है।किसी भी सांप्रदायिक दल, राजनीतिक दल, संस्था या व्यक्ति विशेष को कोई अधिकार नहीं है कि वो कानून अपने हाथ में लेकर शहर की सड़कों पर खुले आम अराजकता या सांप्रदायिकता फैलाने का काम करें, इस लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्वयं ही संज्ञान लेते हुए ऐसे नफ़रती चिंटूओ के खिलाफ कड़ा रुख अपना होगा। डॉक्टर खुर्शीद आलम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस कृत्य की वीडियो बहुत वायरल हो रही है जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।
मुकेश कुमार टॉक ने कहा कि हम देश के शांतिप्रिय और आपसी भाईचारे को कायम रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आपसे गुजारिश करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख़्त कानूनी कार्यवाही करते हुए एक नज़ीर कायम करें ताकि कोई और इस तरह का कृत्य करने से पहले सो बार सोचें और उनके मन में कानून का डर कायम रहे।
मोहम्मद आकिल ने कहा कि इस तरह के कृत्य समाज को बांटते हैं लिहाज़ा प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।
एन एल निगम ने कहा कि दिल्ली में सभी धर्मों - जातियों के लोग रहते हैं अगर यहां इस तरह की कोई भी गतिविधि होती है तो इसका संदेश विश्व में जाता है।
सबकी बात सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने गोकुलपुरी एस एच ओ को फोन करके आकाश पंडित, राहुल पचौरी और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा देने को कहा और प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि ऐसे अराजकता फैलाने वालों को कानून के मुताबिक़ सबक सिखाया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर मोहम्मद फहीम बेग, डॉक्टर खुर्शीद आलम, मुकेश कुमार टॉक,एन एल निगम,अनिल टांक, अनीस कससार, मोहम्मद आकिल, मिर्ज़ा यूसुफ़ बेग आदि ने नफ़रत के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई


Comments
Post a Comment