करोल बाग स्थित राज वाटिका में शाही अंदाज़ में सजी अक़ीके की महफ़िल, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने की शिरकत
नई दिल्ली 14 नवंबर। राजधानी के करोल बाग क्षेत्र में जुमे की शाम एक बेहद रौनकभरा और खुशनुमा माहौल देखने को मिला, जब शाहीन और दिलशाद खान ने अपने तीनों बच्चों हया, दानियाल और दामिर के अक़ीके की दावत का आयोजन राज वाटिका में किया। परिवार की यह खुशी न सिर्फ रिश्तेदारों और करीबी मित्रों तक सीमित रही, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र, समाजसेवा और सूफी तबक़े से जुड़ी कई सम्मानित हस्तियों ने भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति देकर समारोह की शान बढ़ाई।
राज वाटिका को इस खास दावत के लिए खूबसूरती से सजाया गया था। लाइटों की कोमल रोशनी, फूलों की सजावट और मेहमानों की चहल-पहल ने पूरे वातावरण को एक शाही अंदाज़ दे दिया। मेहमानों के स्वागत के लिए खान परिवार की ओर से बेहतरीन इंतज़ाम किए गए थे, जिससे पूरे पंडाल में एक अपनापन और मेजबानी की गर्मजोशी साफ झलक रही थी।
दावत का सबसे खूबसूरत पहलू था निज़ामी ब्रदर्स द्वारा प्रस्तुत की गई सूफ़ियाना क़व्वाली, जिसने महफ़िल को आध्यात्मिक रंग से भर दिया। उनकी आवाज़ और सुरों ने जैसे इस समागम को एक नई रूहानी उंचाई दे दी। मेहमान देर तक इस सूफ़ियाना माहौल का आनंद लेते रहे।
खाने के इंतज़ाम भी किसी शाही दावत से कम नहीं थे। वेज और नॉन–वेज की लज़ीज़ और विविध व्यंजनों ने मेहमानों की खूब तारीफें बटोरीं। हर डिश में स्वाद और पेशकश की बारीकी साफ महसूस की जा सकती थी।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, आई.पी.एस. अन्ना चौधरी, ऑल इंडिया जमीयत-उल-क़ुरैश दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष भाई मेहरबान कुरैशी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन ज़ाकिर खान, दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया के चीफ़ इंचार्ज सैयद काशिफ अली निज़ामी, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी, भाजपा नेता मुस्तफ़ा कुरैशी, उर्स कमेटी दिल्ली सरकार के चेयरमैन एफ.आई. इस्माइली, अफ़सर निजामी, भाजपा नेता जय प्रकाश, हाजी सलमान, कांग्रेस नेता प्रेम वाधवा, शाहिद खान, शाकिर अंसारी, डॉ. नईम, अज़ीज़ आलम (नवाब), अबुल कलाम, नवीन खान (शानू) शामिल थे।
सभी मेहमानों ने शाहीन और दिलशाद खान को उनके बच्चों के अक़ीके की दावत पर मुबारकबाद दी और इस शानदार व व्यवस्थित आयोजन की दिल खोलकर सराहना की।

.jpeg)
.jpeg)

Comments
Post a Comment