क्रूर व अहंकारी सम्राट अशोक को भी धर्म के मार्ग पर लौटना पड़ा

 




दीशांत मल्होत्रा व शिवम पाठक ने नाटक सम्राट अशोक में किया कला का बेहतरीन प्रदर्शन

नई दिल्ली। अपस्टेज आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा सफदर हाशमी मार्ग स्थित श्री राम सेंटर के सभागार में राजा अशोक के जीवन पर आधारित नाटक सम्राट अशोक  का मंचन निर्देशक रोहित त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। डी०पी० सिन्हा द्वारा लिखित इस नाटक के मंचन को म्यूजिक से रोमांचिक बनाया अजय कुमार ने और चंद्रकांता द्वारा तैयार की गई वेशभूषा भी प्रशंसा के योग्य थी। 
16 सितम्बर को सम्राट अशोक के दो शो श्री राम सेंटर में किए गए, और इस नाटक की एक विशेषता यह भी रही कि 2 घंटे अवधि होने के बावजूद दर्शकों ने इसे आखिर तक इंज्वाए किया। सभागार खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने प्रत्येक सीन पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। यूं तो सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया लेकिन सम्राट अशोक की मुख्य भूमिका निभा रहे दीशांत मल्होत्रा और महामंत्री की भूमिका निभा रहे शिवम पाठक को उनके दमदार अभिनय के लिए दर्शकों की ओर से विशेष वाहवाही मिली तथा विशिष्ठ अतिथयों ने भी दीशांत व शिवम की प्रशंसा की। 
नाटक सम्राट अशोक के मंचन को देखने लेखक डी०पी० सिन्हा सहित भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश बत्रा, प्रधानाचार्य डॉ० सविता अरोड़ा, फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, ऑल इंडिया एजुकेशन मुमेंट के सचिव मौ० इलयास, सांई ड्रीम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कश्मीरी लाल मल्होत्रा, प्रधानाचार्य सुषमा मल्होत्रा, फिक्की के सचिव सलीम अंसारी, लीगल राईट आग्रनाजेशन ऑफ इंडिया की वूमेन कमीशन दिल्ली स्टेट की अध्यक्ष राज बाला सिंह रानो आदि गणमान्य व्यक्ति भी पहुंचे। 
राजा अशोक के जीवन पर आधारित इस नाटक से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि सम्राट अशोक ने जिस सत्ता को हासिल करने के लिए 4 वर्ष अपने बड़े भाई के साथ युद्ध किया जिसमें लगभग 10 लाख लोग मारे गए। उस क्रूर राजा को भी लौटकर धर्म के मार्ग पर आना पड़ा जिसने अपनी जिद व अहंकार के आगे किसी की नही सुनी और उसका अंत यह हुआ कि उसने अपने जीवन का आखिरी वक्त अपने ही महल में कैदी बनकर व्यतीत किया।




Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन