फ़ेस ग्रुप ने प्रवीन खनगवाल को उनकी सामाजिक व धार्मिक सेवाओं के किया सम्मानित

    समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रवीन खनगवाल जहाँ एक तरफ समाज के गरीब व बुजुर्गों की सेवा निःस्वार्थ करते हैं वहीं धार्मिक कार्यों को भी पूर्ण रुचि के साथ करते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े संघर्षरत कलाकारों को भी निरंतर इनका सहयोग मिलता हैं। धार्मिक गतिविधियों की अगर बात करें तो रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में आप ज्वाइंट सेकेट्री की हैसियत से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कई मंदिर कमेटियों के माध्यम से भी यह समाज को समर्पित हैं। इनकी सामाजिक व धार्मिक सेवाओं के मद्देनज़र इनको बहुत से मंचो पर सम्मानित भी किया जा चुका हैं। हाल ही में फ़ेस ग्रुप के दो कार्यक्रमों  में इनको विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। पहला कार्यक्रम  24 दिसंबर 2023 को साहिबाबाद के ली एलीगेंट होटल में महात्मा गाँधी एक्सीलैंस अवार्ड हुआ जिसमें पुलिस उपयुक्त राजेन्द्र सिंह सागर व बॉलीवुड एक्टर कुलदीप सरीन के हाथों प्रवीन खनगवाल को सम्मानित किया गया। तथा इसके अलावा 28 अक्टूबर को शकर पुर स्थित ट्रीपल एस. स्टूडियों में इनको सीनियर जर्नलिस्ट मुस्तकीम खान व इवेंट ऑर्गनाइज़र रजनी सुब्बा के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान