होम्योपैथ के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश है भारत : केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे



होम्योपैथिक चिकित्सकों का महाकुंभ लखनऊ में सम्पन्न 

देशभर के 2000 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए होम्योपैथिक महाकुंभ में

उत्तर प्रदेश 24 दिसम्बर। नवाबों के ऐतिहासिक शहर व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ होम्योपैथी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरूआत का गवाह बना। जी हां होम्योपैथिक दवाईयों की मशहूर कम्पनी बर्नेट होम्योपैथी प्रा0 लि0 द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होम्योपैथी क्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे करीब 2000 चिकित्सकों ने भाग लिया और 200 डॉक्टरों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित होम्योपैथी उत्कृष्टता और होम्योपैथी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पेशावर चिकित्सकों के अनुसार किसी होम्योपैथी संगठन द्वारा इतना भव्य आयोजन लखनऊ के इतिहास में इससे पहले कभी नही देखा गया। 

    बर्नेट होम्योपैथी के प्रबंधक निदेशक डॉ- नीतीश दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, यू-पी- के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, उ0प्र0 के आयुष मंत्री डॉ० दयाशंकर मिश्रा, पूर्व डिप्टी सी-एम- उत्तर प्रदेश व सह राज्य सभा सदस्य निदेश शर्मा, मशहूर प्लेबैक सिंगर, पद्मश्री कैलाश खैर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, आई-पी-एस-अधिकारी नवनीत सिकेरा , पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, मदन लाल, खेल सम्पादक विक्रांत गुप्ता व ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डॉ0 रामजी सिंह ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की। 

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत होम्योपैथ के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम से निःसंदेह होम्योपैथ की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी। डॉ0 नीतीश का प्रयास अदभुत है वह होम्योपैथ को देश के कोने-कोने में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया को होम्योपैथ में नई दिशा देगा जिसका श्रेय डॉ- नितीश दुबे को भी जाएगा। 

डॉ- कुमार विश्वास ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सकों का इतना बड़ा समागम इस बात की ओर इशारा करता है कि होम्योपैथ की दुनिया में क्रांति आने वाली है। उन्होंने कहा अब वह दिन दूर नही कि जब होम्योपैथ के क्षेत्रें में भारत पूरे विश्व पटल पर रहेगा। भारत का होम्योपैथ परिवार अपनी गुणवत्ता से नया चमत्कार कर रहा है। उन्हेांने कहा मैंने होम्योपैथ को नजदीक से देखा है इसका कोई जोड़ नही है। 

    कपिल देव ने अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि होम्योपैथ दुनिया में डंका बजा रहा है जिसके लिए डॉ- नीतीश दुबे के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा देश भर के हौम्योपैथ चिकित्सकों का लखनऊ महाकुंभ में शामिल होना इस बात का प्रतीक है कि होम्योपैथ का दायरा बढ़ रहा है। 

भारत के मशहूर खिलाड़ी मदन लाल ने कहा कि मैं खुद लम्बे समय से होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर रहा हूं जिसके परिणाम बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा होम्योपैथ जादुई काम करता है और जिस तरह से होम्योपैथ के चिकित्सक रोगियों को उपचार दे रहे हैं इससे होम्योपैथ के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ रही है। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि  होम्योपैथ शरीर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रोगी को लाभ देती है जबकि प्रचलित चिकित्सा पद्वृति से एक बीमारी ठीक होती है तो दूसरी बीमारी साथ लाती है। उन्होंने कहा मैंने अपने आंखों से कैंसर के सैकेंड स्टेज के रोगियों को होम्योपैथी की दवाईयों से स्वस्थ होते देखा है। आज देश को डॉ- नीतीश दुबे जैसे चिकित्सकों की जरूरत है जो कि होम्योपैथ के क्षेत्र में देश का नाम विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं। 

    उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्रलय के मंत्री डॉ- दयाशंकर मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश भर के होम्योपैथ चिकित्सकों का लखनऊ में इतनी भारी संख्या में जमा होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा सरकार को होम्योपैथ पर अटूट विश्वास है, उत्तर प्रदेश में आयुष के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारी कोशिश हैं कि उत्तर प्रदेश होम्योपैथी के विकास में पूरे देश का मार्ग दर्शक बनें। कैलाश ख़ैर ने कहा कि भारतीय होम्यापैथ चिकित्सक जिस रूचि व तेजी से कार्य कर रहे हैं तो परिणाम भी बेहतर होंगे। उन्होंने कहा हर रोग में होम्योपैथ कारगर साबित हो रहा है, जिससे रोगियों का विश्वास होम्योपैथ में बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस होम्यापैथ महाकुंभ का हिस्सा बना, यह मेरे लिए गर्व की बात है। 

इस कार्यक्रम में जहां प्लेबैंक सिंगर कैलाश खैर व मशहूर कवि कुमार विश्वास ने चिकित्सकों को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध किया वहीं इंडियन आइडल-12 के विजेता पवनदीप राजन और उप विजेता अरूणिता कांजीलाल की जोड़ी ने भी खूब रंग जमाया। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिन्दी व पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। 

होम्योपैथी क्रांति 2023 रिवाल्यूशन समारोह के आयोजक एवं प्रसिद्ध दवा उत्पादन कम्पनी बर्नेट होम्योपैथी प्रा0 लि0 के प्रबंधक डॉ0 नीतीश दुबे ने सभी अतिथियों व चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समारोह में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की मौजूदगी सराहनीय है और होम्योपैथी की तरक्की में भागीदार बनने के लिए मैं विशेष रूप से  सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। 

हम आपको बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले के छोटे से गांव कल्याणपुर से अपने क्लीनिक की शुरूआत करने वाले डॉ0 नीतीश दुबे यूनाइटेड नेशन हैल्थ असैंबली में भी व्याख्यान कर चुके हैं। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित वर्ल्ड न्यूरो फेस्ट में पहली बार होम्योपैथी दवाओं से न्यूरोलाजिकल समस्याओं का निदान विषय पर व्याख्यान देकर पहली बार सुर्खियों में आए डॉ0 नीतीश ब्रिटिश संसद में भी सम्मान हासिल कर चुके हैं। तथा यूनीवर्सिटी ऑफ वेस्ट लंदन में प्रोस्टेट कैंसर पर इनका व्याख्यान काफी चर्चा में रहा। साथ ही स्विटजरलैंड में होम्योंपैथी दवाओं के औषधीय खैती पर भी इन्होंने शोध किया है। देश की सबसे बड़ी होम्योपैथी स्टार्टअप कम्पनी बनाने के बाद भी डॉ0 नीतीश नियमित रूप से रोगियों को उपचार देते हैं। बिहार के कल्याणपुर, जमालपुर, भागलपुर, बेगसराय व पटना के अलावा अपने इलाज की उच्च मांग के चलते यह दिल्ली, नोएडा, सूरत, इंदौर, सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

रिया

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन