डॉ० कमरूल हक़ होम्योपैथी चिकित्सा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

भविष्य में होम्योपैथ की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी : केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे

    उत्तर प्रदेश 24 दिसम्बर। नवाबों के ऐतिहासिक शहर व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ होम्योपैथी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरूआत का गवाह बना। जी हां होम्योपैथिक दवाईयों की मशहूर कम्पनी बर्नेट होम्योपैथी प्रा0 लि0 द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होम्योपैथी क्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे करीब 2000 चिकित्सकों ने भाग लिया और 200 डॉक्टरों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित होम्योपैथी उत्कृष्टता और होम्योपैथी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पेशावर चिकित्सकों के अनुसार किसी होम्योपैथी संगठन द्वारा इतना भव्य आयोजन लखनऊ के इतिहास में इससे पहले कभी नही देखा गया। 

    बर्नेट होम्योपैथी के प्रबंधक निदेशक डॉ- नीतीश दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, यू-पी- के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, उ0प्र0 के आयुष मंत्री डॉ० दयाशंकर मिश्रा, पूर्व डिप्टी सी-एम- उत्तर प्रदेश व सह राज्य सभा सदस्य निदेश शर्मा, मशहूर प्लेबैक सिंगर, पद्मश्री कैलाश खैर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, आई-पी-एस-अधिकारी नवनीत सिकेरा , पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, मदन लाल, खेल सम्पादक विक्रांत गुप्ता व ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन डॉ0 रामजी सिंह ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की। 

    इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत होम्योपैथ के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम से निःसंदेह होम्योपैथ की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी। डॉ0 नीतीश का प्रयास अदभुत है वह होम्योपैथ को देश के कोने-कोने में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया को होम्योपैथ में नई दिशा देगा जिसका श्रेय डॉ- नितीश दुबे को भी जाएगा। 

    इस कार्यक्रम में डॉ० कमरूल हक़ को भी होम्योपैथी चिकित्सा रत्न अवार्ड  से सम्मानित किया गया। डॉ० कमरूल लंबे अर्से से होम्योपैथी चिकित्सक की हैसियत रोगियों को उपचार दे रहे हैं इसके अलावा समय समय पर फ्री हैल्थ कैम्प के माध्यम से भी रोगियों की सेवा करते हैं । इन्ही सब सेवाओं के मद्देनज़र इनको अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन