पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने वाले समीर ख़ान और उनकी टीम का यूनाइटेड सिख फ़्रंट ने किया सम्मान
अनुष्का चौहान
नई दिल्ली। हाल ही में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आई विनाशकारी बाढ़ से पंजाब सबसे अधिक प्रभावित हुआ। यहाँ जान और माल दोनों की भारी हानि हुई है। इस कठिन घड़ी में पूरे देश से पंजाब की मदद के लिए हाथ उठे हैं।
इसी कड़ी में कृष्णा नगर ज़िले के निवासी और एस.के. फिटनेस के संचालक समीर ख़ान के नेतृत्व में एक समूह भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए पंजाब पहुँचा और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग किया। सेवा कार्य संपन्न कर जब यह समूह वापस दिल्ली लौटा तो यूनाइटेड सिख फ़्रंट की ओर से झील इलाक़े में स्थित सिटी पैलेस में उनका भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर फ़्रंट के अध्यक्ष गुरदीप सिंह साहनी ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में सभी सम्प्रदाय के लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, लेकिन मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में हिस्सा लिया है। जो लोग वहाँ जाकर पीड़ितों की सेवा करके लौटे हैं, उनकी हौसला अफ़ज़ाई से उनका मनोबल और बढ़ेगा।”
सम्मान कार्यक्रम में फ़्रंट के अन्य सदस्य और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे जिनमें गुरपाल सिंह, सतपाल सिंह (सिटी पैलेस वाले), सोमा साहनी (बर्फ वाले), सोनू गिल, सुखविंदर सिंह पाली सिंह, रोहताश चौधरी, विकी सिंह, सेबी साहनी, विकी कुमार, बली पाजी, सनी रंधावा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
Comments
Post a Comment