हमें इंडिया गठबंधन के सातो उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर युद्धस्तर काम करना होगा : देवेन्द्र यादव

    नई दिल्ली 11 मई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया स्ट्रेटजी कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी और मीडिया पेनालिस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को सभी सातों लोकसभा सीटों में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान को नई गति देने के निर्देश दिए। कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नही है, हमें इंडिया गठबंधन के सातो उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर युद्धस्तर पर काम करना होगा। इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई।

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री, स्ट्रैटेजी कमेटी के चेयरमैन हारुन युसूफ, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, अ0भा0क0कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक, बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग, अली मेंहदी, नेशनल कोऑर्डिनेटर राहुल शर्मा, हिदायतुल्लाह, अनिरुद्ध शर्मा, हर्ष चैधरी, रमेश पोपली और तस्वीर सोलंकी मुख्य रुप मौजूद थे।

    देवेन्द्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया एक टूल है जो अपनी बात को बहुत जल्द  सीधा जनता तक पहुँचाता है। सोशल मीडिया वारियर के कंधो पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और आप लोग कांग्रेस की गारंटी को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा जनता तक पहुॅचाकर अपना काम बखूबी निभा रहे है।देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाॅदनी चौक, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ-साथ दिल्ली की बाकी चारों सीटों पर जहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के उम्मीदवार मैदान है, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए गली-गली, मोहल्ले में कांग्रेस की 5 न्याय और 25 गारंटी का प्रचार कर रहे है। जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ता जनता को सुनिश्चित कर रहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद आपके भविष्य को कांग्रेस की गारंटियों के द्वारा एक नई दिशा दी जाऐगी। हर नागरिक को उनके अधिकार, रोजगार, न्याय, सामाजिक हक और बराबरी का अधिकार दिलाया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि दिल्ली कॉंग्रेस का बूथ मैनेजमेंट विभाग दिल्ली में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहा है, जिस पर दिल्ली के प्रभारी महासचिव श्री दीपक बाबरीया के निगरानी रखे हुए है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की कड़ी में आज बाबरपुर एवं सीमापूरी विधानसभा के बीएलए-2 साथियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें करीब 300 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर बीएलए-2 की ट्रेनिंग दिल्ली कॉंग्रेस के बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री राजेश गर्ग द्वारा दी जा रही है और बूथ स्तर पर बीएलए का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी दिल्ली में सातों लोकसभा की सभी विधानसभाओं  में चलाया जाऐगा।

    राजेश गर्ग ने बताया कि बूथ मेनेजमेंट कमेटी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण में बूथ कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कॉंग्रेस चुनाव घोषणा पत्र की जानकारी देना, बेरोजगारी,  महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, उन पर बढ़ते अत्याचार, भ्रष्टाचार और सामाजिक असुरक्षा आदि मुद्दों को जनता के बीच ले जाऐंगे। यह भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कॉंग्रेस प्रचार सामग्री का घर घर तक कैसे वितरण करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करने की ट्रेनिंग भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

    अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस पार्टी का विजन लोगों की सेवा करने का है और हमारे केंद्रीय नेतृत्व का संदेश है कि न्याय संकल्प पत्र में दिए गए 5 न्याय और 25 गारंटी से मिलने वाले लाभ की जानकारी को सोशल मीडिया के वारियर हर प्लेटफार्म पर उसका प्रचार करके प्रत्येक नागरिक तक पहुॅचाऐंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सातों उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए हमारा सोशल मीडिया विभाग, मीडिया टीम और मीडिया के पेनालिस्ट अपनी कांग्रेस पार्टी की प्रचार सामग्री को हर माध्यम से लोगों तक पहुँचाने के लिए रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पहले से ही बेहतर काम कर रही है, परंतु लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सातों उम्मीदवारों के प्रचार के लिए क्रांति स्तर पर काम करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन