फे़स ग्रुप ने डॉ० दीपमाला सिंह को किया डॉ- बी-आर-अम्बेडकर गौरव अवार्ड से सम्मानित


तानाशाही से नही, संविधान से चलेगा देश : डॉ0 दीपमाला सिंह

 नई दिल्ली 28 अप्रैल। फेस ग्रुप द्वारा साहिबाबाद के एक चार सितारा होटल में डॉ0 बी-आर-अम्बेडकर गौरव अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में सर्वसमाज राष्ट्रीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ0 ताहिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, विवेकानंद  योगाश्रम के प्रमुख एवं टीवी सेलीब्रिटी डॉ० आचार्य विक्रमादित्य, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी, विश्व प्रसिद्ध शायर पॉपुलर मेरठी, बॉलीवुड एक्टर नासिर अब्दुल्ला आदि जैसे और भी बहुत से लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में हैल्थ के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली प्रमुख समाज सेवी व बाबरपुर ज़िला कांग्रेस की महासचिव डॉ0 दीपमाला सिंह को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

हम आपको बता दें कि डॉ0 दीपमाला सिंह करीब पिछले एक दशक से समाज सेवा के क्षेत्र को निःस्वार्थ समर्पित हैं। विशेष रूप से यह हैल्थ के क्षेत्र में अपनी निःशुल्क सेवाएं जरूरतमंद व गरीबों को प्रदान कर रही हैं। इनके द्वारा समय-समय पर अपने क्लिनिक व स्कूलों में निःशुल्क नेत्र, दंत, रक्त एवं रक्तचाप जांच मेगा शिविर आयोजित किए जाते हैं जिसमें डेंटल किट भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा डॉ0 दीपमाला कांवडियों की सेवा के लिए भी चिकित्सा शिविर आयोजित करती हैं और कांवडियों को मेडिकल किट भी अपने निजी फंड से मुहैया कराती हैं। 

डॉ0 दीपमाला सिंह सामाजिक, आर्थिक रूप से संकटग्रस्त महिलाओं को भी अपनी सेवाएं देती हैं, महिलाओं को उनके अधिकार व सम्मान पाने में उनकी ना सिर्फ मदद करती है बल्कि उनके बेहतर जीवन यापन के लिए हर सम्भव प्रयास करती हैं। डॉ० दीपमाला सफाई व्यवस्था पर भी पैनी नज़र रखती हैं जिसके अन्तर्गत सफाई कर्मचारियों के सहयोग व क्षेत्रवासियों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं। इन्होंने रंग सारथी थिएटर ग्रुप की अपनी टीम के साथ मिलकर यमुना सफाई अभियान भी चलाया इसके अतिरिक्त कोरोना काल में भी इनके द्वारा की गई सेवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम हैं क्योंकि कोरोना में जहां लोग अपने घरों में बंद थे उस दौर में इन्होंने एक डॉक्टर की हैसियत से जहां साहस का परिचय देते हुए अपने क्लिनिक को सेनिटाइज किया और एंटी कोरोना सिस्टम लगाकर कोरोना पीड़ितों को सम्भव उपचार दिया तथा अधिक संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराने में भी मदद की। इतना ही नही, एक देशभक्त की भांति प्रमुख समाज सेवी के रूप में भी डॉ0 दीपमाला ने उन आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों की भी मदद की जो राशन से परेशान थे। डॉ0 दीपमाला का रंग सारथी थिएटर ग्रुप द्वारा कोरोना महाकाल, दहेज प्रथा, सफाई व्यवस्था आदि विषयों पर निर्मित लघु फिल्मों में अभिनय व संवाद द्वारा समाज में जागरूकता लाने का प्रयास भी सराहनीय हैं। 

इसी तरह की अनगिनत सेवाओं के मद्देनजर डॉ0 दीपमाला सिंह को डॉ0 बी0आर0अम्बेडकर गौरव अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के उपरांत डॉ0 दीपमाला ने मीडिया कर्मियों के साथ वार्तालाप में फेस ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का सम्मान पाकर जहां मुझे बेहद प्रशंसा हुई वहीं मेरी कार्य क्षमता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा मेरी सेवाओं की जो सराहना हुई है इससे मेरा मनोबल बढ़ा है और अब निःसंदेह मेरी सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा। उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में संविधान की जितनी तौहीन हुई उतनी कभी नही हुई। केंद्र की भाजपा सरकार अपने फायदे के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है, जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है, विशेष रूप से अल्पसंख्यक और दलितों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह देश तानाशाही नही बल्कि संविधान से ही चलेगा, देश संविधान से चलेगा और भाईचारा कायम होगा, तभी देश तरक्की करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन