उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ० कन्हैया कुमार की यमुना विहार चुनावी सभा में कांग्रेस व आप के नेताओं सहित वर्कर्स में भी दिखा भारी जोश

    नई दिल्ली 9 मई। इंडिया गठबंधन के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने के लिए एमटीएनएल ग्राउंड, सी ब्लाक यमुना विहार में आयोजित बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई कि दोनो पार्टी के कार्यकर्ता कैसे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए दोनो पार्टी के कार्यकर्ता समन्वय स्थापित करके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी माहौल बनाऐं। भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का भव्य स्वागत किया।

बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और दिल्ली प्रभारी  दीपक बाबरिया, चुनाव प्रबंधन एवं कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन सुभाष चैपड़ा, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के काआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन डा० नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, आब्र्जवर विजय लोचव सहित आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे और संजीव झा सहित आप पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक चै0 मतीन अहमद, हसन अहमद भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान, बाबरपुर जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद और करावल नगर जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, विधानसभा प्रत्याशी अली मेंहदी, एसपी सिंह, अरविंद सिंह, प्रमोद त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, दिल्ली सेवादल के पूर्व संगठक दिनेश्वर त्यागी, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, चुनाव लड़े निगम प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों सहित सेल एवं विभागों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी भी कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में उपस्थित थे।


प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बन रहे माहौल के बाद उमड़ते जनसैलाब को देखकर मैं कहा सकता हूँ कि हम दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीत रहें है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित करके जनसम्पर्क करे, पदयात्रा और बैठके करके प्रत्येक बूथ तक के मतदाताओं के साथ सम्पर्क करके इंडिया गठबंधन के एजेंडे को बताएं।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की असफलताओं और भाजपा की समाज में भ्रम फैलाने की नीति को उजागर करके जनता को सच्चाई से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का आव्हान करता हूँ कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र के एक-एक मतदाता से मिलकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को बताएं और भविष्य की कांग्रेस न्याय संकल्प में 5 न्याय में नीहित 25 गारंटियों को इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देशवासियों के हितों के लिए लागू करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन