बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन ख़ान ने उर्मिल ज्वेलर्स की पांचवी ब्रांच का किया भव्य उद्घाटन

    नई  दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के  रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध उर्मिल ज्वेलर्स एक प्रसिद्ध नाम है इस नाम को हॉलमार्क ज्वेलरी की गुणवत्ता और उत्तम क्वालिटी के लिए भी पहचाना जाता है। ग्राहकों का एकमात्र भरोसेमंद ब्रांड है उर्मिल ज्वैलर्स। उर्मिल ज्वेलर्स ने अपनी गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए और जनता की भारी डिमांड पर रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के छज्जूपुर शाहदरा सौ फूटा रोड पर पाँचवी ब्रांच स्थापित की जिसका भव्य उद्घाटन बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने फ़ीता काटकर किया। इस मौके पर डायरेक्टर संतोष सोनी ,विनोद सोनी ,दिनेश सोनी, सुरेश सोनी के साथ भारी संख्या में सोने की बनी चीजों के खरीदार और क्षेत्र की जनता मौजूद रही एव समस्त परिवार भी उपस्थित रहा।

    इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने कहा कि सबसे पहले तो मैं संतोष सोनी, विनोद सोनी, दिनेश सोनी और सुरेश सोनी के साथ समस्त लोगों का आभार जताती हूं जिन्होंने मुझे इस शुभारंभ का अवसर प्रदान किया। मैं पूर्ण विश्वास दिलाती हूं कि जिस प्रकार से उर्मिल ज्वेलर्स अच्छी गुणवत्ता के साथ हॉलमार्क वाली ज्वेलरी अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहा है इस भरोसे के साथ आपको एक ही छत के नीचे सोने की बनी हुई अच्छी डिजाइनर ज्वेलरी  कम कीमतों पर उपलब्ध होगी। मैं इन्हें शुभकामनाएं देती हूं कि आगे और भी इसी प्रकार से तरक्की करते रहें और उर्मिल ग्रुप का नाम रोशन करते रहें।

    इस मौक़े पर डारेक्टर संतोष सोनी, विनोद सोनी, सुरेश सोनी, दिनेश सोनी ने  बताया कि शोरूम के अंदर सभी प्रकार की वैरायटी उपलब्ध है मिडिल क्लास हो या फिर अपर क्लास सभी के लिए कम से कम रेट में जहां पर आपको एक से एक डिजाइनर की ज्वेलरी उपलब्ध होगी । फेस्टिवल के सीजन में जिस प्रकार से उर्मिल ज्वेलर्स अपने ग्राहकों को डिस्काउंट देता है उसी प्रकार से पहले आओ पहले पाओ का फायदा उठाएं आप आपके घर के नजदीक आपको इतनी सुंदर-सुंदर ज्वेलरी उपलब्ध होगी। उर्मिल ज्वेलर्स की पांचवी ब्रांच के उद्घाटन में मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा भी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान