एकता मिशन के वार्षिक उत्सव में प्लेबैक सिंगर मनहर उदास, दलेर मेंहदी व मनोज तिवारी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को बनाया यादगार




 नई दिल्ली। समाजिक संस्था एकता मिशन द्वारा आयोजित सिंगर सितारो की खोज ग्रैंड फिनाले  2024 का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक मनहर उदास, सांसद व एकता मिशन के मुख्य संरक्षक मनोज तिवारी, प्रसिद्ध गायक व एकता मिशन के संरक्षक दलेर मेहंदी मौजूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

एकता मिशन के अध्यक्ष पवन मोंगा व महासचिव संजय मलिक की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में एकता मिशन के मुख्य संरक्षक के.के. कुमार, संरक्षक डॉ. अनिल खेत्रपाल, डॉ. उमेश मित्तल, राकेश प्रजापति, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. आर.एन. कालरा, महामंत्री सचिन चोना, उपाध्यक्ष पुनीत भाटिया, जतिन चावला, प्रदीप जैन, ऋषभ त्यागी, अनिल जैन, राजन शर्मा, मंत्री राम अवतार, राहुल सूरी, कार्तिक हसिजा, सदस्य विशाल भाटिया, नमन कालरा, के.पी. सिंह, अमित सपरा, बब्लू सपरा, सचिन ढल, नरेन्द्र चुघ, रिंकु निगम, विक्रम शर्मा, राहुल खेड़ा, करण भाटिया, जतिन मलिक, लवकुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, संजय मल्होत्रा, जय प्रकाश गुलाटी, पूर्व निगम पार्षद भारत भूषण मदान, भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता वीरेन्द्र बब्बर, कृष्ण जन्माष्टमी फरीदाबाद से ललित गोस्वामी, गुलशन विरमानी, अयोध्या प्रसाद मलिक, सतपाल मोंगा, हर्ष बंधु, मंदीप सिंह, शंकर भुटानी, प्रसिद्ध गायक अर्जुन सूरी, सोनू सचदेवा, रिलेशन ऑफ इंडिया न्यूज से मनोज सलूजा, फ़ेस ग्रुप के मैनेजर डॉ० बिलाल अंसारी, मंदीप गोयल, भुवन तंवर, भाजपा दिल्ली प्रदेश की पूर्व मंत्री शोभा उपाध्याय, सुनील त्यागी, रवि गुजेला, भाजपा कर्मपुरा मण्डल के प्रधान के.के. तिवारी, दिल्ली ट्रेफ़िक पुलिस से आई.पी.एस. विजय सिंह, संजय शर्मा, योगेश मलिक, इंद्रपाल, शबाना अज़ीम, डॉ० दीपमाला, शालू राठी, श्वेता चुग आदि को भी सम्मानित किया गया।

एकता मिशन सिंगर सितारो की खोज ग्रैंड फिनाले 2024 के विजेता रहे मोक्ष गुलाटी एवं काजल ।  मंच का संचालन गौरव शर्मा, कशिश रावत व डॉ० इमरान द्वारा किया गया। मलिक म्यूजिक इवेंट्स द्वारा सजाई गई इस शाम को यादगार बनाने में डोरेमी बैंड के कलाकारों की भी अहम भूमिका रही। 

इस अवसर पर प्लेबैक सिंगर मनहर उदास, दलेर मेहदी व मनोज तिवारी की परफ़ॉर्मेंस को भी दर्शकों ने खूब इंजॉय किया , दर्शक कलाकारों के साथ एक तस्वीर खिंचाने को बेचैन नज़र आये।


Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन