फेस ग्रुप ने पुलिसकर्मी अरविंद वत्स का किया विशेष सम्मान






 इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही होता और सभी धर्म इंसानियत, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी धर्मों के लोग अपने-अपने धर्म का प्रचार भी खूब कर रहे हैं लेकिन इंसानियत से मानव दूर होता जा रहा है। वर्तमान भागदौड़ वाली जिंदगी में जहां अधिकांश लोगों में स्वार्थ दिखाई पड़ता है, वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मानव धर्म का पालन करते हुए समाज व राष्ट्रहित के कार्यों को निःस्वार्थ भाव से करते हैं। हमारे देश में पुलिस को अच्छी दृष्टि से नहीं देखता और ना ही पुलिस विभाग से समाज सेवा के कार्यों की उम्मीद की जाती है लेकिन पुलिस कर्मी भी इंसान ही होते हैं उनके शरीर में भी कोमल हृदय होता है और हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि अच्छे बुरे इंसान हर विभाग व हर फील्ड में होते हैं। मैं इस लेख में दिल्ली पुलिस के एक ऐसे कर्मठ जवान की चर्चा करने जा रहा हूं जो अपने कर्तव्य निर्वाह से आगे बढ़कर समाज व देश के लिए कार्य करता है। उनके मिलनसार व्यवहार के चर्चे पुलिस विभाग ही नही बल्कि समाज के बीच भी होते हैं। जी हां मैं बात कर रहा हूं हाल ही में प्रमोट हुए असिसटेंट सब इंस्पेक्टर अरविंद वत्स की। अरविंद वत्स के सम्पर्क में जब कोई ऐसा व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है जिसका समाधान यह कर सकते हैं तो यह तुंरत उस व्यक्ति की सहायता के लिए आगे बढ़ते हैं। आर-डब्लू-ए- मॉर्डन टाउन पुलिस कालोनी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वाह भी यह बखूबी कर रहे हैं। कालोनी में समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक व बच्चों के लिए शिक्षा से सम्बंधित कायक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। फे़स ग्रुप इस तरह के समाज सेवकों को पिछले 23 वर्षों से निरंतर सम्मान देता आ रहा है। फेस ग्रुप को जब अरविंद वत्स की परमोशन का समाचार मिला तो फेस ग्रुप ने श्री अरविंद को सम्मानित करने का निर्णय लिया और फिर फेस ग्रुप के मंच पर 29 जुलाई 2022 को गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमेन भाई मेहरबान कुरैशी और फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ- मुश्ताक अंसारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन